अनिल अंबानी ने AAP के संजय सिंह पर ठोंका देश सबसे महंगा मानहानि का मुकदमा

राफेल सौदे में आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को अनिल अंबानी की कंपनी का नाम लेना बहुत महंगा पड़ने वाला है। जानिए कैसे ?

New Delhi Feb 16 : आम आदमी पार्टी के नए नवेले सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी ने संजय सिंह पर अब तक का सबसे महंगा मानहानि का मुकदमा किया है। अगर ये केस संजय सिंह हार जाते हैं तो यकीनन मानहानि की रकम चुकाते-चुकाते पुश्‍ते बीत जाएंगे कि लेकिन, रकम पूरी नहीं होगी। अनिल अंबानी ने संजय सिंह पर राफेल डील में खुद को और उनकी कंपनी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए उन पर 5000 करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा कर दिया है। बताया जा रहा है कि आज तक देश में कभी भी किसी भी व्‍यक्ति पर इतनी बड़ी रकम का मानहानि का केस दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि इस पर संजय सिंह ने प्रतिक्रिया भी दी है। उनका कहना है कि इस तरह के मुकदमें से उन्‍हें डराया नहीं जा सकता है। वो आज भी अपने पुराने बयान पर कायम हैं। जाहिर ऐसी सूरत में अब ये मामला अदालत की दहलीज पर ही सुलझेगा।

Advertisement

5000 करोड़ रुपए की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजने के साथ ही अनिल अंबानी ने कहा कि है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। दरअसल, अभी 13 फरवरी को ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राफेल डील को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने कहा था कि हिंदुस्‍तान और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों को लेकर 56 हजार करोड़ रुपए की डील हुई है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस डील में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22000 करोड़ रुपए का ठेका मिलने का आरोप लगाया। इसके साथ ही संजय सिंह ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी पर कई भी आरोप लगाए थे। इन्‍हीं आरोपों को लेकर अब अनिल अंबानी ने संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया है।

Advertisement

उधर, 5000 करोड़ रुपए के इस मानहानि के नोटिस पर संजय सिंह ने भी अनिल अंबानी पर पलटवार किया। संजय का कहना है कि कोई अंबानी या अडानी आम आदमी की आवाज़ दबा नहीं सकता। उनका कहना है कि अंबानी का ये 5000 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस राफेल सौदे में उठ रहे सवालों के जवाब नहीं हैं। संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि “उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि, राफ़ेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अंबानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, अपनी बात पर क़ायम हूं। बन्दर घुड़की नही चलेगी”। आम आदमी पार्टी भी इस मामले में संजय के साथ खड़ी हो गई है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता भी मुस्‍तैदी के साथ संजय के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। इस नोटिस के बाद अखिलेशपति त्रिपाठी ने भी कई ताबड़तोड़ ट्वीट किए।

Advertisement

अखिलेशपति त्रिपाठी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि “मा. सांसद श्री संजय सिंह के खिलाफ मोदी जी के सबसे हितैषी अनिल अम्बनी ने राफेल रक्षा घोटाले पर खुलासा व आवाज उठाने के लिये देश का सबसे बडा 5000करोड़ का मानहानि का मुकद्दमा दर्ज कराया देश के लिये ये रिकार्ड भी सही, आवाज फिर भी उठती रहेगी”। हालांकि इस मामले पर सोशल मीडिया पर यूजर्स आम आदमी पार्टी के नेताओं की जमकर चुटकी ले रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि संजय सिंह की कई पुश्‍ते खत्‍म हो जाएंगी मानहानि की इस रकम को चुकाते-चुकाते। जबकि कई लोगों ने लिखा है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की पुश्‍ते भी लग जाएं तो ये रकम अंबानी को नहीं चुका पाएंगे। जबकि कई लोगों ने लिखा है कि अब इन लोगों को पता चलेगा कि मुकदमा-मुकदमा क्‍या होता है।