PNB घोटाले में हनी ट्रैप एंगल, नीरव मोदी की ‘विदेशी’ पत्नी है मास्टरमाइंड

देश के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े फ्रॉड की कड़ियां खुलने लगी हैं, PNB घोटाले की मास्टरमाइंड नीरव मोदी की विदेशी पत्नी थी, जिसने हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया था

New Delhi, Feb 21: पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार करोड़ रूपये के फ्रॉड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ये देश के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है, इसका आरोपी नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार है उस ने PNB को  चिट्ठी लिख कर बकाया रकम लौटाने से इंकार भी किया है, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, अभी तक जो खुलासे हुए हैं वो वाकई चौंकाने वाले हैं, सूत्रों के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक की जिस ब्रांच में ये सारा खेल हुआ उस के कर्मचारियों को फंसाने के लीिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया गया था, ये काम नीरव मोदी की विदेशी पत्नी ने किया था. सूत्रों का ये भी कहना है कि इस घोटाले के पीछे असली मास्टरमाइंड नीरव मोदी की पत्नी ही हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी नहीं बल्कि उसकी अमेरिकी पत्नी एमी मोदी इस पूरे घोटाले की मास्टरमाइंड है, उसी के कहने पर नीरव मोदी देश से भागा है। बताया जा रहा है कि PNB के उच्च अधिकारियों को घोटाले में शामिल करने के लिए हनी ट्रैप का प्रयोग किया गया था, सूत्रों के मुताबिक कुछ मॉडल्स के नाम भी सामने आ रहे हैं, इन सबमे एमी मोदी की अहम भूमिका थी। बैंक के अधिकारियों को अपने साथ करने के लिए एमी मोदी ने हनी ट्रैप का प्रयोग किया था। बैंक के अधिकारियों के पास बॉलीवुड की मॉडल्स को भेजा गया था। इन मॉडलों को हनीट्रैप के लिए कोऑर्डिनेट करने का काम ऐमी मोदी का था, जिसके बॉलीवुड में अच्छे संबंध थे, नीरव मोदी और बॉलीवुड के बीच वो कनेक्शन का काम करती थी।

Advertisement

इसी के साथ मुंबई की ब्रैडी फोर्ट ब्रांच के पूर्व डिप्टी मनेजर गोकुलनाथ शेट्टी को गिरफ्तार किया गया है। उनके ट्रांसफर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। साल 2013 में शेट्टी का ट्रांसफर इस ब्रांच से किया जाना था जो रुक गया था। उसके बाद साल 2015 में ब्रांच में 5 साल पूरे होने पर भी उसका ट्रांसफर नहीं किया गया. सीबीआई इस की जांच कर रही है कि किसके कहने पर शेट्टी का ट्रांसफर रोका गया था। क्या शेट्टी के ट्रांसफर को रुकवाने में भी हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया गया था। सवाल ये भी है कि क्या बैंक के बड़े अधिकारियों को हनीट्रैप के जरिए फंसा कर ट्रासफर-पोस्टिंग रुकवाए गए? घोटाला चलता रहे इसके लिए पसंद के अधिकारियों को बैंक में रखा गया था।ये खुलासा बहुत ही सनसनीखेज है, इस से पता चलता है कि घोटाला सोच समझ कर और पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक नीरव मोदी के इस घोटाले के पीछे पूरी तरह से उसकी विदेशी पत्नी एमी का दिमाग है। इतना ही न हीं PNB घोटाले के बाद देश छोड़कर भागने की सलाह भी एमी ने ही नीरव को दी थी।इस तरह से देखें तो ये घोटाला काफी प्लान कर के किया गया था. बैंक से नीरव मोदी को लोन मिलता रहे इसका इंतजाम किया गया था, इसके लिए बैंक के अधिकारियों को फंसाया गया था. अपनी पसंद के अधिकारियों को बैंक में रुकवाने के लिए कई तरह के साधनों का प्रयोग किया गया था, इस में हनी ट्रैप भी शामिल है, हनी ट्रैप इस तरह के मामलों में ब्रह्मास्त्र माना जाता है, जिस में लोग अक्सर फंस ही जाते हैं। जांच एजेंसी इन सारे एंगल के आधार पर जांच कर रही है, माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है।