‘लालू यादव पर हो रही कार्रवाईयां राजनीति से प्रेरित हो सकती है, इसका मतलब ये नहीं कि वो भ्रष्ट नहीं हैं’

राजधानी से यात्रा करने के लिये मजबूर लालू यादव तब सरकारी एम्बुलेंस से यात्रा करते थे, जब उनका बेटा स्वास्थ्य मंत्री था।

New Delhi, Mar 30 : कुछ मामलों में बहुत स्पष्ट होना चाहिये। लालू पर हो रही कार्रवाईयां राजनीति से प्रेरित हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं कि लालू यादव भ्रष्ट नहीं हैं। आज राजधानी से यात्रा करने के लिये मजबूर लालू यादव तब सरकारी एम्बुलेंस से यात्रा करते थे, जब उनका बेटा स्वास्थ्य मंत्री था। तब सरकारी डाक्टरों की उनके घर पर ड्यूटी लगती थी। अगर आप मोदी का विकल्प लालू में तलाश रहे हैं तो या तो आप मूर्ख हैं, या राजनीतिक शातिर।

Advertisement

आप किसी नेता को दुर्दिन में देख कर भावुक हो जाते हैं, यह कोई नई बात नहीं है। Lalu yadavइंदिरा ने इसी तरह इमरजेसी के बाद सत्ता पायी थी। पंचतंत्र में इसके बावत एक कथा भी है, एक बूढ़े बाघ की जो संन्यासी बन जाता है।

Advertisement

अगर भावुक होना है तो उनके प्रति होइये, जिनकी हालत आजादी के सत्तर साल बाद भी ट्रेन का टिकट कटाने लायक नहीं हो पाई है।

Advertisement

मेडिकल सीटों की बढ़ती फीस को लेकर भावुक होइये, कैम्ब्रिज एनलिटिका के खेल को समझने की कोशिश कीजिये। Lalu yadavनीतीश जी से दंगे के बारे में नहीं, 2010 के चुनाव में जो खेल उनकी पार्टी ने त्यागी जी के बेटे के साथ मिलकर किया है उसके बारे में कीजिए। यह भी पूछिये कि स्पेशल स्टेटस के मुद्दे का क्या हुआ।

(वरिष्ठ पत्रकार पुष्य मित्र के फेसबुक वॉल से साभार, ये लेखक के निजी विचार हैं)