प्रियंका-परिणीति पर भारी पड़ा मां मधु चोपड़ा का डांस, ठुमकों से लूट ली महफिल

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें….
इस म्यूजिकल नाइट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के लोगों और मेहमानों ने शानदार परफॉरमेंस दिया, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक बेहतरीन डांस कर इस शाम को यादगार बनाने की कोशिश की।

New Delhi, Dec 03 : पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं, प्रियंका ने अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सिल्वर एंब्राइडेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं, उनके साथ निक जोनस ब्लू कुर्ते में बेहद फब रहे हैं, सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

मां ने मचाया धमाल
इस म्यूजिकल नाइट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के लोगों और मेहमानों ने शानदार परफॉरमेंस दिया, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक बेहतरीन डांस कर इस शाम को यादगार बनाने की कोशिश की, प्रियंका और उनकी मां का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

परिणीति ने भी किया डांस
इस संगीत सेरेमनी की तस्वीरें देखकर लग रहा है, मानो ये किसी बड़े बॉलीवुड इवेंट का सीन हो, सभी मस्ती में खोये हुए हैं, उन्हें देखकर ऐसी ही शादी में शामिल होने का जी करता है। अपने संगीत समारोह में प्रियंका और निक भी डांस परफॉरमेंस एन्जॉय करते नजर आये, उनके साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी डांस किया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर धमाल
प्रियंका की शादी से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं, इन तस्वीरों और वीडियोज में प्रियंका, उनके भाई और परिणीति सभी मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं, फैमिली फोटो देख ऐसा लग रहा है कि मानो सभी अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कॉम्पटिशन कर रहे हैं।

दो बार की शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉलीवुड सिंगर ने पहले 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की, फिर अगले दिन 2 दिसंबर को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे थे, इसी साल दोनों ने सगाई की थी। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें।