26 दिसंबर, बुधवार का राशिफल : तीन ग्रह और दो नक्षत्रों का मेल, 4 राशियों के लिए मुश्किल भरा दिन

पढ़ें बुधवार का राशिफल, जानें आज आपकी राशि में क्‍या है खास । किन राशियों के लिए गणेश जी की खास सलाह और किन राशियों के लिए आ सकती है बड़ी मुश्किलें ।

New Delhi, Dec 25 : मेष राशिफल – आज संभलकर कदम उठाने की गणेशजी सलाह देते हैं। आप के आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहने के लिए गणेशजी की सलाह है। प्रवास भी संभव हो तो टालिएगा।
वृषभ राशिफल
भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव आज आपको होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।

Advertisement

मिथुन राशिफल
नकारात्मक मानसिक व्यवहार न रखने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन में आनंदित हो जाएगा। आज का प्रवास भी आनंददायी रहेगा।
कर्क राशिफल
भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जायें इसके लिए गणेशजी आपको चेतावनी देते हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। धन का खर्च अधिक होगा।

Advertisement

सिंह राशिफल
आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज का मन प्रसन्न होगा।
कन्या राशिफल
आज का आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। आज वाणी पर संयम बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतिएगा। धनहानि के साथ-साथ मानहानि से भी संभलकर चलिएगा।

Advertisement

तुला राशिफल
गणेशजी आज आप के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग देख रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।
वृश्चिक राशिफल
आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सन्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु राशिफल
आज खाने- पीने में खास ध्यान रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।
मकर राशिफल
आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा।

कुंभ राशिफल
गणेशजी के आशीर्वाद से आप का आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।
मीन राशिफल
आज के दिन विजातीय आकर्षण से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न किजीएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिकों को कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)