डांस देख दिल हार बैठा था मुंबई इंडियंस का ये स्टार बल्लेबाज, दिलचस्प है लव स्टोरी

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज को देविशा के डांस ने दीवाना बना दिया था, तो देविशा को भी सूर्य के बल्लेबाजी का अंदाज बेहद पसंद था।

New Delhi, May 14 : आईपीएल-12 खत्म हो चुका है, फाइनल में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 1रन से हरा दिया, आईपीएल ने ना सिर्फ युवा खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया, बल्कि कई खिलाड़ियों ने इसका इस्तेमाल कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज हम आपको एक ऐसे आईपीएल स्टार के बारे में बताते हैं जो लड़की की प्रतिभा के इस कदर दीवाने हुए, कि उन्हें अपना हमसफर बनाकर ही दम लिया।

Advertisement

सूर्य कुमार यादव
इस पूरे सीजन में मुंबई की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया, टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी की, उन्होने क्वालिफायर मुकाबले में नाबाद 71 रनों की पारी खेल चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने में बड़ी भूमिका निभाई, इस शानदार पारी की तरह ही सूर्य कुमार यादव की लव स्टोरी भी शानदार है।

Advertisement

2016 से शादी
सूर्य कुमार यादव ने साल 2016 में देविशा से शादी की है, लेकिन उससे पहले पांच साल तक दोनों रिलेशनशिप में थे, दोनों की पहली मुलाकात भी कमाल अंदाज में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्य और देविशा की पहली मुलाकात साल 2012 में मुंबई के पोद्दार डिग्री कॉलेज में हुई थी, तब सूर्य 22 साल के और देविशा 19 की थी, तब देविशा ने 12वीं पास किया और कॉलेज पहुंची थी।

Advertisement

डांस ने बनाया दीवाना
स्टार बल्लेबाज को देविशा के डांस ने दीवाना बना दिया था, तो देविशा को भी सूर्य के बल्लेबाजी का अंदाज बेहद पसंद था, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे, ये रिलेशनशिप करीब पांच साल तक चला, जिसके बाद दोनों के घर वालों ने राजी से दोनों की शादी कर दी।

दक्षिण भारत से है देविशा
सूर्य कुमार यादव की पत्नी देविशा मूल रुप से दक्षिण भारत से ताल्लुक रखी है, दोनों की शादी भी दक्षिण भारत के रीति-रिवाज के अनुसार ही हुई थी। देविशा अपने पति को चीयर करने के लिये अकसर स्टेडियम पहुंचती हैं, इस सीजन में सूर्य के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होने 15 मुकाबलों में 409 रन बनाये हैं, जिसमें 71 रन की नाबाद पारी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।