हसन अली के बाद अब ये कंगारु स्टार बल्लेबाज भारतीय लड़की से करेंगे शादी

विनी रमन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, मैक्सवेल और विनी पिछले कई महीने से रिलेशनशिप में है।

New Delhi, Aug 22 : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली के बाद एक और विदेशी क्रिकेटर भारतीय मूल की लड़की से शादी रचाने की तैयारी में है, हसन अली ने इसी सप्ताह हरियाणा की शामिया आरजू से दुबई में निकाह किया, अब कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी भारतीय महिला के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Advertisement

डेट कर रहे हैं
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अकसर नजर आते हैं, दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है, अब कहा जा रहा है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं।

Advertisement

तस्वीरें वायरल
विनी रमन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं, मैक्सवेल और विनी पिछले कई महीने से रिलेशनशिप में हैं, विनी अकसर मैक्सवेल के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जहां से इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

Advertisement

टैट कर चुके हैं शादी
कहा जा रहा है कि हसन अली के बाद मैक्सवेल भी जल्द ही भारतीय मूल की लड़की के साथ शादी रचा सकते हैं, उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टैट भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं, मैक्सवेल और विनी रमन पर भी लोगों की निगाहें टिकी हुई है, कि आखिर ये दोनों कब एक-दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला करते हैं।