चंद्रयान-2 के पीछे वीना मलिक ने बताया ISI का हाथ, लोगों ने बता दिया ‘औकात’

एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 को लेकर कई ट्वीट्स किये, एक ट्वीट में उन्होने लिखा, ऊप्पस … चंदा ने इंडिया को मामू बना दिया।

New Delhi, Sep 08 : चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग से भले चूक गया हो, लेकिन इसरो के हौसले बुलंद हैं, इसरो प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 मिशन को 95 प्रतिशत सफल बताया है, के सिवन ने बताया कि विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश जारी है, इसरो के इस कोशिश की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है, लेकिन भारत की ये उपलब्धियां पड़ोसी देश पाकिस्तान वालों से देखी नहीं जा रही है, बदजुबानी के लिये चर्चित एक्ट्रेस वीना मलिक ने एक बार फिर से जहर उगलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भारतीयों ने सोशल मीडिया पर ही सबक सिखा दिया।

Advertisement

वीना मलिक के ट्वीट्स
एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 को लेकर कई ट्वीट्स किये, एक ट्वीट में उन्होने लिखा, ऊप्पस … चंदा ने इंडिया को मामू बना दिया, इसके बाद उन्होने एक और ट्वीट कर लिखा, इंडिया को चंद्रयान नहीं टॉयलेट बनाना चाहिये, गरीब भारत। वीना का मन इतने में भी नहीं भरा, तो उन्होने ट्वीट कर लिखा, खबर बन रही है, कि इस मिशन के असफल होने के पीछे आईएसआई का हाथ है, इसके उन्होने अगले ट्वीट में लिखा, चांद पर भारतीयों को अनुमति नहीं है।

Advertisement

करारा जबाव
वीना मलिक के इन ट्वीट्स के बाद भारतीयों ने उन्हें करारा जबाव दिया, एक यूजर ने लिखा, कि जब हमारे पास पाकिस्तान है, तो हमें टॉयलेट की क्या जरुरत है, तो एक और यूजर ने लिखा, मेरे बिहार में ही इतने टॉयलेट हैं, जितने पूरे पाकिस्तान में नहीं होंगे।

Advertisement

लोगों ने बताई औकात
एक और यूजर ने लिखा, जब से पाकिस्तानियों को पता चला है कि चंद्रयान-2 पर 900 करोड़ खर्च आया है, आंखें चौंधिया गई है, सही भी है, इन भिखारियों की ओर 90 रुपये की रोटियां उछाल दें, तो 100-200 तो भगदड़ में ही मर जाएं, वहीं एक और ने लिखा, मिशन फेल करवाने के लिये अक्ल और औकात दोनों की जरुरत होती है, जो तुम लोगों के पास नहीं है।