धोनी शाम 7 बजे करेंगे संन्यास का ऐलान?, इस वजह से फैल रही खबर

विराट कोहली के इसी ट्वीट के बाद फैंस को लग रहा है कि धोनी आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।

New Delhi, Sep 12 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं, इसका दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि धोनी आज शाम सात बजे संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि माही शाम सात बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

Advertisement

क्यों लगाई जा रही अटकलें
सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की खबरें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक ट्वीट के बाद फैली है, विराट ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो धोनी के सजदे में झुके हुए हैं, उन्होने लिखा है कि ये मैच मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा, खास रात, इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह भगाया।

Advertisement

संन्यास की घोषणा
विराट कोहली के इसी ट्वीट के बाद फैंस को लग रहा है कि धोनी आज रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि भारतीय कप्तान ने जिस अंदाज में तस्वीर पोस्ट की है, ये आज के दिन नहीं खेला गया था, साथ ही धोनी ने आज के दिन कोई ऐसा कारनामा भी नहीं किया था, जिसकी वजह से विराट उन्हें याद कर रहे हों ।

Advertisement

धोनी की चौंकानें की आदत
वैसे इतिहास गवाह है कि पूर्व कप्तान धोनी अपने बड़े-बड़े फैसले अचानक ही ले लेते हैं, जिससे दुनिया हैरान हो जाती है, साल 2014-15 में माही ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, फिर 2017 में माही ने सीमित ओवर की अचानक कप्तानी छोड़ दी थी, इंग्लैंड दौरे से पहले धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विराट कोहली तीनों प्रारुप के कप्तान बन गये।