पति संग 3 बीएचके फ्लैट में रह रही साक्षी मिश्रा, पुलिस वाले चौबीसो घंटे देते हैं पहरा

हाई कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस के 2 जवान साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में लगा दिये गये हैं, दोनों बरेली छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं।

New Delhi, Sep 17 : अपने पिता और भाई से जान का खतरा बताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाली साक्षी मिश्रा भगोड़ों की तरह जिंदगी जीने को विवश है, साक्षी के ठिकाने के बारे में जुलाई से ही जानकारी नहीं थी, कि आखिर वो कहां रह रही है, इस बात का पता तो चल चुका है, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके आवास की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती, यूपी के बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर अजितेश कुमार नामक दलित युवक से शादी कर ली थी।

Advertisement

पिता-भाई पर आरोप
शादी के तुरंत बाद साक्षी और अजितेश ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें साक्षी ने अपने विधायक पिता और भाई से खुद की जान को खतरा बताया था, इसके बाद ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया, कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध माना, और यूपी पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश भी दिया।

Advertisement

3 बीएचके फ्लैट में रह रही साक्षी
हाई कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस के 2 जवान साक्षी और अजितेश की सुरक्षा में लगा दिये गये हैं, दोनों बरेली छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं, ऐसा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है, इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों पुलिस सुरक्षा के बीच दिल्ली के एक 3 बीएचके फ्लैट में रह रहे हैं।

Advertisement

सुरक्षा कारणों से नहीं दी जा सकती जानकारी
सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए साक्षी-अजितेश के आवास की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती, हालांकि दोनों सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दो महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दोनों सामान्य जीवन जी नहीं पा रहे हैं, साक्षी ने बताया कि उन्होने अभी भी जान से मारने की धमकी मिल रही है, कुछ लोग उनके शादी के फैसले को गलत बता रहे हैं।