क्या झूठ बोल रही है प्रियंका गांधी, महिला अधिकारी ने खोले राज, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
महिला सीओ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है, महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, कि धक्का-मुक्की में वो गिर गई थी।

New Delhi, Dec 29 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा यूपी पुलिस पर लगाये गये बदसलूकी और अभद्रता के आरोप पर महिला सीओ डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि उनसे किसी भी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की गई, अर्चना ने कहा कि बिना किसी जानकारी के उनके फ्लीट का रास्ता बदला गया, सुरक्षा की दृष्टि से हमने सिर्फ रास्ता जानना चाहा था।

Advertisement

रास्ता बदला गया
सीओ अर्चना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की फ्लीट की जिम्मेदारी उनके पास थी, जो जानकारी थी, उसके अनुसार उनका काफिला कौल हाउस जाने के लिये निकला था, लेकिन रास्ते में बगैर जानकारी के फ्लीट का रास्ता बदल दिया गया था, अर्चना सिंह ने बताया कि उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से रास्ता जानना चाहा था।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप
महिला सीओ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है, महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, कि धक्का-मुक्की में वो गिर गई थी, प्रियंका गांधी बिना हेलमेट लगाये स्कूटी पर बैठी थी, सुरक्षा की दृष्टि से मैंने उन्हें हेलमेट लगाने को भी कहा था, जिसके बाद वो पैदल मार्च करने लगी, उनके साथ किसी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की गई, मैंने अपना कर्तव्य निभाया।

Advertisement

बदसलूकी का आरोप
प्रियांका गांधी वाड्रा के आरोप पर एसएसपी लखनऊ ने बयान जारी करते हुए कहा कि गला पकड़ने और गिराने की बात पूरी तरह से गलत है, सीओ ने कांग्रेस महासचिव के दौरे की जानकारी मांगी थी, कांग्रेस नेताओं ने जानकारी देने से मना कर दिया और पुलिस वालों से बदसलूकी की।

Advertisement

प्रियंका ने किया पैदल मार्च
करीब 4-5 किमी पैदल चलकर प्रियंका गांधी एसआर दारापुरी के घर पहुंची, इस दौरान कांग्रेस समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, पुलिस-प्रशासन दोनों ही प्रियंका के कद के आगे बौने नजर आये, क्योंकि प्रियंका को देखने के लिये स्थानीय लोग भी आ गये, एसआर दारापुरी के घर के अलावा वो लखनऊ में हिंसा के आरोप में गिरफ्तार सदफ जफर के घर भी पैदल पहुंची, हालांकि इस दौरान प्रियंका गांधी ने लखनऊ पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया।