महिला ने ‘कांग्रेस’ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, वायरल हो रही FIR की  कॉपी

पीड़िता के मुताबिक वो दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक ना सुनी, पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस घटना के समय शराब के नशे में धुत था।

New Delhi, Feb 16 : यूपी के रायबरेली में एक महिला ने कांग्रेस पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जी हां, सही पढा आपने, पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत में इस बात की पुष्टि की गई है, दरअसल रायबरेली के कल्लू पासी के बेटे कांग्रेस पर महिला ने दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है, कल्लू पासी ने अपने बेटे का नाम कांग्रेस रखा था।

Advertisement

दुष्कर्म का आरोप
मालूम हो कि सलोन तहसील और कोतवाली क्षेत्र रायबरेली जिले में आता है, लेकिन यहां के निवासी अमेठी लोकसभा सीट के लिये वोट करते हैं, 2 दिन पहले पूर्व सलोन कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, ये केस नाम की वजह से ज्यादा चर्चा में है।

Advertisement

पीड़िता का आरोप
पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को शाम 7 बजे के करीब वो भैंस लेकर अपने घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही कांग्रेस ने उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया, फिर उसके बाद दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी की पहचान कांग्रेस पुत्र कल्लू पासी के रुप में बताया है।

Advertisement

नशे में धुत था कांग्रेस
पीड़िता के मुताबिक वो दर्द से कराहती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक ना सुनी, पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस घटना के समय शराब के नशे में धुत था, दुष्कर्म करने के बाद कांग्रेस ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया।

फरार है आरोपी
मामले में सलोन सर्किल के सीओ विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी अभी फरार चल रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है, फिलहाल मामले की जांच जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी वायरल हो रही है।