नही रहीं कावेरी अम्मा, फिल्ममेकर ने खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

कावेरी अम्मा- फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने लिखा, आप सच में बहुत ज्यादा याद आओगी।

New Delhi, Feb 19 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हिट फिल्म स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस किशोरी बलाल का निधन हो गया है, उन्होने मंगलवार रात बेंगलुरु स्थित एक अस्पताल में आखिरी सांस ली, कई कन्नड़ फिल्मों में अहम किरदार निभा चुकी किशोरी ने साल 2004 में रिलीज स्वदेश में कावेरी अम्मा का किरदार निभाया था, उनके काम को खूब सराहा गया था।

Advertisement

डायरेक्टर ने जताया दुख
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार किशोरी बलाल बढती उम्र की वजह से कई परेशानियों से ग्रसित थी, उनके निधन पर स्वदेश के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि दिल बहुत दुखी है, किशोरी बलाल जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ, किशोरी जी अपने स्वाभाव के लिये हमेशा याद रहेंगी, बहुत ही गर्मजोशी से मिलने वाली उत्साहित महिला को आप भूल नहीं सकते।

Advertisement

आशुतोष ने क्या लिखा
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने लिखा, आप सच में बहुत ज्यादा याद आओगी, किशोरी बलाल ने कन्नड़ सिनेमा में साल 1960 में डेब्यू किया था, उन्होने सालों तक काम किया, इस दौरान कई दिग्गजों के साथ काम किया, और कई सुपरहिट फिल्में दी।

Advertisement

लोगों ने जताया दुख
सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और दूसरे लोग किशोर बलाल के निधन पर दुख जता रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, किशोरी बलाल जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ, उनकी आत्मा को शांति मिले, उनके परिवार और दोस्तों को इस दुख से उबरने का साहस मिले, मेरा दिल इस मौके पर बहुत सांत्वना प्रकट करता है।

https://twitter.com/kumar856/status/1229716777505935360

Advertisement