लॉकडाउन में रामायण ने किया धमाका, तो कनिका कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा

कनिका कपूर पिछले महीने लंदन से वापस लौटी थी, जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, उन्हें लेकर चर्चाएं इसलिये ज्यादा हो रही थी।

New Delhi, Apr 25 : कोरोना और उसकी वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से कई चीजों पर सीधा असर पड़ा है, टीवी चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया तक इस संक्रमण और इसकी वजह से आने वाली खबरों की चर्चा देखने को मिली है, वहीं इस बीच लोगों की सर्च हैबिट पर भी असर देखने को मिला है, इंटरनेट पर सर्च हो रहे टॉपिक्स को देखने मालूम पड़ रहा है, कि पिछले कुछ समय से लोग सिर्फ कोरोना के बारे में ही जानना चाह रहे हैं, दरअसल हाल ही में इंटरनेट पर लोग क्या सर्च कर रहे हैं, इसे लेकर याहू ने एक सर्वे करवाया, जिसमें रामायण और कनिका कपूर का नाम सबसे ऊपर आया है।

Advertisement

कनिका नंबर वन
याहू के अस सर्वे में हर क्षेत्र में सबसे ज्यादा सर्च किये गये की-वर्ड्स के बारे में बताया गया है, वहीं मामले में एबीपी की रिपोर्ट की मानें, तो मनोरंजन जगत में पिछले दिनों लोगों ने सबसे ज्यादा कनिका कपूर और रामायण को सर्च किया है, रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि कनिका कपूर ने लॉकडाउन के दौरान सर्च के मामले में प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है, उससे पहले मनोरंजन जगत में लोग सबसे ज्यादा प्रियंका के बारे में सर्च करते थे।

Advertisement

कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी
मालूम हो कि कनिका कपूर पिछले महीने लंदन से वापस लौटी थी, जिसके बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, उन्हें लेकर चर्चाएं इसलिये ज्यादा हो रही थी, क्योंकि उन पर आरोप था कि पॉजिटिव होने के बावजूद वो कुछ पार्टियों में शामिल हुई थी। इसके साथ ही अस्पताल में भी ट्रीटमेंट के दौरान वो खबरों में लगातार बनी रही।

Advertisement

रामायण की वापसी
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर सुपरहिट धार्मिक शो रामायण वापस लौटा, तो सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई, कोई इस शो से जुड़ी पुरानी यादें शेयर करता दिखा, तो कोई इस शो से जुड़े एक्टर्स के किस्सों को जानने को लेकर उत्सुक नजर आया, रामायण को दूरदर्शन पर जबरदस्त टीआरपी मिली है, इस वजह से भी इस शो की खूब चर्चा हो रही है।