सीने में दर्द के बाद मनमोहन सिंह एम्स अस्पताल में भर्ती, देश भर में हो रही प्रार्थना

मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही देश के कई बड़े राजनेताओं ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

New Delhi, Mar 11 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को रविवार को तबीयत खराब होने की बाद दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, मनमोहन सिंह को रविवार शाम सीन में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पातल पहुंचाया गया, पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने के लिये देश भर में प्रार्थना की जा रही है, आपको बता दें कि मनमोहन सिंह 87 साल के हैं।

Advertisement

न्यूरो सेंटर में भर्ती
मालूम हो कि 87 वर्षीय पूर्व पीएम एम्स के कार्डियक न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार रात 8.45 बजे उन्हें एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, मनमोहन सिंह के ऑफिस की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, बताया जा रहा है कि रविवार को दी गई दवा के साइड इफेक्ट की वजह से उन्हें बुखार आ गया, फिर सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Advertisement

गहलोत ने किया ट्वीट
मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही देश के कई बड़े राजनेताओं ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है, कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर सुनकर काफी चिंतित हूं, मैं उनके जल्द ठीक होने तथा अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

Advertisement

जल्द स्वस्थ्य होकर लौटेंगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्विटर पर लिखा, डॉक्टर साहब के अच्छे स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना कर रहा हूं, हमें यकीन है कि वो जल्द से जल्द फिट और ठीक हो जाएंगे। इसके साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट किया है, उन्होने लिखा डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली, विनम्र, बुद्धिमान, सच्चे, सज्जन और सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्रियों में से एक मनमोहन सिंह जी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

Advertisement