गलवान घाटी में घायल जवान के परिवार पर बयान बदलने का दवाब बना रही गहलोत सरकार, ऐसे खुला मामला!

ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया, कि बलवंत सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में हैं, उन्हें जानकारी है कि बलवंत सिंह कहां हैं, लेकिन वो बताएंगे नहीं।

New Delhi, Jun 21 : लद्दाख के गलवान घाटी में चीन सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में भारत ने अपने बीस वीर सपूतों को खो दिया, साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं, अब इस मामले पर राजनीति शुरु हो गई है, बीजेपी नेता ज्ञान देव आहूजा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने गलवान में हुए संघर्ष में घायल सेना के जवान सुरेन्द्र सिंह के पिता बलवंत सिंह पर बयान बदलने का दवाब बना रही है, आहूजा ने कहा कि सरकार ने इसके लिये उनके घर पुलिस-प्रशासन को भेजा, इस वजह से बलवंत सिंह भूमिगत हो गये।

Advertisement

बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में
ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया, कि बलवंत सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा में हैं, उन्हें जानकारी है कि बलवंत सिंह कहां हैं, लेकिन वो बताएंगे नहीं, मालूम हो कि बलवंत सिंह का वीडियो गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया था, जिसमें बलवंत सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गलवान संघर्ष को लेकर सियासत नहीं करने की सलाह दे रहे थे, इससे पहले राहुल गांधी ने बलवंत सिंह का एक वीडियो ट्वीट कर सरकार से सवाल पूछा था कि हमारे जवानों को निहत्थे क्यों भेजा।

Advertisement

बीस जवान शहीद
आपको बता दें कि सोमवार रात को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारत के बीस जवान शहीद हो गये थे, Galwan1 5 दशकों में भारत और चीन के बीच ये सबसे बड़ा टकराव था, भारत ने गलवान घाटी पर संप्रभुता के चीनी सेना के दावे को खारिज कर दिया, तथा बीजिंग से अपनी गतिविधियों को वास्तविक नियंत्रण रेखा के अपनी ओर तक सीमित रखने के लिये कहा, इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया, कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ है।

Advertisement

पीएम ने अपनी बात रखी
पीएम मोदी ने चीन के साथ 6 सप्ताह से सीमा पर बने गतिरोध की स्थिति पर शुक्रवार को स्पष्ट शब्दों में कहा, कि किसी ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया है और ना ही भारतीय चौकियों पर कब्जा किया है, इससे पहले तरह-तरह के दावे किये जा रहे थे।