लॉलीपॉप लागेलू सिंगर पवन सिंह की पहली पत्नी ने की थी खुदकुशी, दूसरी शादी के बाद एक्ट्रेस ने लगाये थे आरोप

पवन सिंह ने साल 2014 में भाभी की बहन नीलम सिंह से शादी की, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी नीलम ने सुसाइड कर लिया।

New Delhi, Sep 14 : पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गाने और फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है, आज उन इलाकों में भी भोजपुरी गाने बजाये जाते हैं, जहां के लोग भोजपुरी बोलते नहीं हैं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके फिल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन निजी जिंदगी पर वो ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते, तो आइये आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।

Advertisement

लॉलीपॉप ब्लास्ट हिट
लॉलीपॉप लागेलू… जैसे ब्लास्ट हिट को आवाज देने वाले पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी, साल 2008 में लॉलीपॉप लागेलू जबरदस्त हिट रहा, जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया, इस गाने के हिट होते ही पवन सिंह को कई फिल्मों से ऑफर मिलने लगे, देखते ही देखते पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन गये।

Advertisement

2014 में पहली शादी
पवन सिंह ने साल 2014 में भाभी की बहन नीलम सिंह से शादी की, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी नीलम ने सुसाइड कर लिया, जिसका आरोप भोजपुरी स्टार पर लगा, सूत्रों के मुताबिक नीलम की बहन ने पुलिस को बताया था कि पवन काम की वजह से उनकी बहन को समय नहीं दे पाते थे, इसी वजह से नीलम परेशान रहती थी, और उन्होने आत्महत्या कर ली, वहीं उस समय खबरें ये भी थी, कि पवन सिंह का एक्ट्रेस मोनालिसा के साथ अफेयर था, जिसकी वजह से उनकी पत्नी तनाव में रहती थी।

Advertisement

अक्षरा सिंह से जुड़ा नाम
पहली पत्नी गुजर जाने के बाद पवन की जिंदगी में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री हुई, दोनों खुलेआम अपने रिलेशनशिप पर बोलते रहे, लेकिन फिर अक्षरा को छोड़ 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली, अक्षरा ने कबूल तो किया, तो वो पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन 2019 में उन्होने भोजपुरी स्टार पर गंभीर आरोप लगाया, उन्होने कहा पवन सिंह उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, वो उन्हें काम करने नहीं दे रहे हैं, इसके लिये बकायदा उन्होने मामला भी दर्ज कराया था।