वीडियो- अनुष्का ने रोमांटिक अंदाज में मनाया पति विराट कोहली का जन्मदिन, चहल-धनश्री भी दिखे!

विराट कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेशन में युजवेन्द्र चहल और उनकी मंगेतर भी शामिल हुई, चहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है।

New Delhi, Nov 05 : दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज और टीम इंडिया के कप्तान आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनके लिये इस दिन को खास बनाने के लिये पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, वैसे तो अनुष्का जल्द ही विराट कोहली को खुशखबरी देने वाली है, लेकिन इससे पहले विराट के जन्मदिन पर केक काटकर इस कपल ने सेलिब्रेट किया, आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी कर रहे विराट के इस सेलिब्रेशन में टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए।

Advertisement

दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
5 नवंबर 1988 को दिल्ली में पैदा हुए विराट कोहली की गिनती आज दुनिया के नंबर वन बल्लेबाजों में की जाती है, विराट के जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का उन्हें केक खिला रही हैं, तो वो भी अपनी पत्नी को केक खिला रहे हैं, इस वीडियो में चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा भी नजर आ रही हैं।

Advertisement

चहल ने तस्वीर की पोस्ट
विराट कोहली के जन्मदिन सेलिब्रेशन में युजवेन्द्र चहल और उनकी मंगेतर भी शामिल हुई, चहल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें विराट-अनुष्का के साथ धनश्री-चहल भी नजर आ रहे हैं, ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement

नो-शेव नवंबर
आपको बता दें कि बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली इस महीने नो-शेव नवंबर मना रहे हैं, नो शेव नवंबर साल का वह समय होता है, जब व्यक्ति पूरे महीने शेव नहीं करने का संकल्प करता है, Virat Kohli RCB इसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना तथा बातचीत को विकसित करना है। नो-शेव नवंबर टेस्टीक्युलर, प्रोस्टेट और पेट के कैंसर से पीड़ित पुरुषों के प्रति जागरुकता बढाने के लिये है, पुरुष रेजर, क्लिपर्स या कैंची के इस्तेमाल से बचते हैं, इस महीने के दौरान अपने दाढी के बालों को उगाते हैं।