लालू की पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिये जारी किया खास संदेश, कुछ लोगों के लिये हिदायत!

राजद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये निर्देश जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता याद रखें, 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों, उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है।

New Delhi, Nov 08 : बिहार चुनाव के लिये हुए मतदान के बाद अब देशभर की नजरें अब 10 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी है, शनिवार को आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल में महागठबंधन की जीत के अनुमानों को लेकर सियासी दलों में नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही है, लेकिन इस बीच एग्जिट पोल के आधार पर राजद ने तैयारियां शुरु कर दी है, बिहार चुनाव में राजद की जीत की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज कार्यकर्ताओं के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं, जिसके तहत कार्यकर्ताओं और पार्टी के उम्मीदवारों से कहा गया है कि जीत को लेकर ना कोई जूलूस निकालना है और ना ही पटाखे जलाने हैं।

Advertisement

पटाखे नहीं छोड़ने का निर्देश
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सड़क पर पटाखे नहीं छोड़ना है, और जूलूस भी नहीं निकालना है, जो भी जनादेश मिलेगा, वो जनता का जनादेश मिलेगा, ऐसे में पार्टी के कोई भी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर हुड़दंग नहीं मचाएंगे, पार्टी की आस्था लालू प्रसाद यादव में है, और व्यवस्था की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को जनता देने जा रही है, इसलिये लालू जब जेल से बाहर आएंगे, तभी पार्टी होली-दीवाली मनाएगी।

Advertisement

सोशल मीडिया के जरिये निर्देश
राजद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये निर्देश जारी किये हैं, जिसमें कहा गया है कि राजद के सभी कार्यकर्ता याद रखें, 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों, उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है, अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।

Advertisement

तेजस्वी का जन्मदिन
आपको बता दें कि 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे, उससे पहले तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी है, तेजस्वी कल 31 साल के होने जा रहे हैं, Tejashwi इसलिये पार्टी ने निर्देश दिया है कि तेजस्वी हर साल जैसे अपना जन्मदिन मनाते हैं, इस बार भी वैसे ही मनाया जाएगा।