मुंबई में तैयार हो रहा धोनी का नया आशियाना, रिटायरमेंट के बाद इतने अरब संपत्ति के मालिक हैं माही!

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा हमारा नया घर, ये निर्माणाधीन मकान मुंबई में हैं।

New Delhi, Nov 12 : भारतीय क्रिकेट टीम को दो –दो विश्वकप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं, इस बात का इशारा उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने किया है, साक्षी ने सोशल मीडिया में अपने नये आशियाने की झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement

हमारा नया घर
साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा हमारा नया घर, ये निर्माणाधीन मकान मुंबई में हैं, माना जा रहा है कि जैसे ही ये मकान बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, तो माही अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे।

Advertisement

नई कंपनी की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही धोनी एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन कंपनी शुरु करने जा रहे हैं, जिसकी प्रबंध निदेशक खुद साक्षी होंगे, हालांकि अब तक इस बारे में धोनी या साक्षी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धोनी की बात करें, तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट के हर प्रारुप से संन्यास ले चुके हैं, हालांकि आईपीएल में वो अभी भी सीएसके का हिस्सा हैं।

Advertisement

ब्रांड वैल्यू
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी धोनी की ब्रैंड वैल्यू अभी कम नहीं हुई है, सीएनॉलेज डॉट कॉम के मुकाबिक धोनी के पास कुल 760 करोड़ रुपये की संपत्ति है। dhoni ipl माही को सीएसके की ओर से हर साल 15 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलती है, साथ ही धोनी अभी भी एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी रांची में पोल्ट्री फार्म का काम शुरु करने वाले हैं, बताया जा रहा है कि माही ने 2 हजार चूजों की बुकिंग भी कर ली है।