धोनी और उनकी बेटी का सुपर क्यूट वीडियो हो रहा जमकर वायरल, आपने देखा?

जीवा की इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किये गये वीडियो में पूर्व कप्तान अपनी लाडली के साथ माइक्रोवेव में केक को बनते हुए देख क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं।

New Delhi, Dec 27 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल के 13वें सीजन में खेले थे, हालांकि आईपीएल 2020 उनके लिये किसी भी लिहाज से खास नहीं रहा, इस साल पहला मौका था, जब उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, यूएई में खेले गये आईपीएल की कड़वी यादों को भूलकर माही अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी कड़ी में धोनी और उनकी बेटी जीवा का एक सुपर क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बेटी के साथ केमेस्ट्री
धोनी और जीवा की केमेस्ट्री फैंस ने अकसर आईपीएल के दौरान देखी है, माही अकसर अपनी बेटी के साथ खेलते तथा मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, इस नये वीडियो में जीवा और धोनी दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं, धोनी और जीवा के दो वीडियो हैं, जिन्हें साक्षी और जीवा धोनी ने इंस्टा पर पोस्ट किया है, ये दोनों ही वीडियो बेहद प्यारे हैं, फैंस इन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Advertisement

वीडियो पोस्ट
जीवा की इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किये गये वीडियो में पूर्व कप्तान अपनी लाडली के साथ माइक्रोवेव में केक को बनते हुए देख क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं, केक को बनता देख जीवा और धोनी स्माइल करते हुए एक-दूसरे को हाई फाइव देते हैं, वहीं साक्षी धोनी की इंस्टा स्टोरी में धोनी अपने पैरों पर जीवा को खड़ा करके डांस कर रहे हैं, जीवा ऐसा करते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं, दोनों ही वीडियो में जीवा और धोनी की स्पेशल बांडिंग साफ देखी जा सकती है।

Advertisement

दुबई में छुट्टियां
आपको बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के बाद धोनी अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ दुबई में छुट्टियां मना रहे थे, साक्षी धोनी का जन्मदिन भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया गया, साक्षी ने अपने दुबई वेकेशन की कई तस्वीरें पोस्ट मीडिया पर पोस्ट की थी।

Tags :