कांग्रेस की स्थापना दिवस से 1 दिन पहले गुपचुप विदेश रवाना हुए राहुल गांधी, गिरिराज सिंह का ट्वीट वायरल!

28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है, कांग्रेस की ओर से अलग-अलग माध्यम से इस दिन को खास बनाने की कोशिश की जाएगी।

New Delhi, Dec 28 :  एक तरफ जहां किसानों के मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, तो वहीं मोदी सरकार में मंत्री तथा बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं, वहीं अब केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर तंज कसा है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के विदेश रवाना होने के बाद गिरिराज सिंह ने इशारों में बड़ी बात कही है।

Advertisement

विदेश यात्रा पर राहुल
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं, और पार्टी की स्थापना दिवस पर वो अनुपस्थित रहेंगे, ऐसे में गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, भारत में राहुल गांधी की छुट्टी खत्म हो गई है, आज वो इटली वापस चले गये हैं।

Advertisement

आज स्थापना दिवस
आपको बता दें कि 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है, कांग्रेस की ओर से अलग-अलग माध्यम से इस दिन को खास बनाने की कोशिश की जाएगी, हालांकि इस मौके पर राहुल गांधी देश में मौजूद नहीं हैं, Congress वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी व्यक्तिगत यात्रा के लिये विदेश रवाना हुए हैं, वो कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे।

Advertisement

कहां गये
हालांकि राहुल गांधी कहां गये हैं, इसकी जानकारी सूरजेवाला नहीं दी, हालांकि सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी इटली गये हैं, वो कतर एयरवेज की उड़ान से इटली के मिलान रवाना हुए, दरअसल राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं, वो पहले भी उनसे मिलने जाते रहे हैं।

Advertisement