महेन्द्र सिंह धोनी ने नये लुक से फैंस को किया हैरान, तस्वीरें तेजी से हो रही वायरल

धोनी नये लुक के साथ सामने आये हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों में पूर्व कप्तान एकदम अलग नजर आ रहे हैं।

New Delhi, Jan 25 : कोरोना संक्रमण की वजह से यूएई में खेले गये आईपीएल के 13वें सीजन के बाद से पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूर हैं, हाल ही में उन्हें मुंबई में देखा गया था, जहां वो विज्ञापन की शूटिंग के लिये पहुंचे थे, खेल से दूर होने के बाद से माही काफी लो प्रोफाइल हैं, तथा पब्लिक में ज्यादा दिखाई नहीं दे रहे हैं, हालांकि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को हमेशा से ही बेताब रहते हैं, इस फैंस को अपने माही की झलक देखने के लिये कई महीनों का इंतजार करना पड़ा है।

Advertisement

नया लुक
इस बार धोनी फैंस के सामने आये, तो उनका लुक एकदम बदला हुआ था, धोनी नये लुक के साथ सामने आये हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों में पूर्व कप्तान एकदम अलग नजर आ रहे हैं, उन्होने अपनी सफेद दाढी को साफ कर दिया है, अपना हेयरस्टाइल भी बदला और तस्वीर में काफी डेशिंग नजर आ रहे हैं।

Advertisement

नये साल में नया लुक
धोनी ने पिछले एक साल में कई बार अपना लुक बदला है, लॉकडाउन के दौरान वो सफेद दाढी में नजर आये, जहां उन्हें पहचानना मुश्किल था, इसके कुछ महीनों बाद वो काली दाढी के साथ नजर आये, आईपीएल 2020 के दौरान भी धोनी ने अपना लुक बदला, अब नये साल में धोनी एक बार फिर से नये लुक में नजर आ रहे हैं, फैंस को उनका ये नया लुक काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया से दूर
पूर्व कप्तान धोनी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं, ऐसे में फैंस को इस स्टार क्रिकेटर को देखने के लिये आईपीएल 2021 का इंतजार करना होगा, dhoni माही ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, अब धोनी आईपीएल 2021 में एक बार फिर से एक्शन में दिखाई देंगे, धोनी ने पिछले साल पुष्टि की थी, कि वो आईपीएल 2021 में खेलेंगे।