आ गई अक्ल ठिकाने, कल मास्क के लिये झगड़ने वाले दंपत्ति के तेवर पड़े ठंडे, वीडियो
दरियागंज में रविवार को मास्क को लेकर कथित बदसलूकी करने वाले शख्स की पहचान पंकज दत्ता के रुप में हुई है, जबकि पुलिस को तेवर दिखाने वाली उनकी पत्नी का नाम आभा यादव है।
New Delhi, Apr 19 : तो तुम और तुम्हारा मुख्यमंत्री या तुम्हारा प्रधानमंत्री सारे चने बेचते फिरेंगे… जरा औकात में… मैंने यूपीएससी मेन्स क्लियर किया है… कार में मास्क ना पहनने पर टोकने पर दिल्ली पुलिस को इन शब्दों से हड़काने वाले पति-पत्नी के वायरल वीडियो को आपने जरुर देखा होगा, अब आज ये तस्वीर इस एपिसोड का पार्ट टू है।
सोमवार को अलग तस्वीर
सोमवार सुबह इस दंपत्ति की नई तस्वीर सामने आई, जिसमें महिला तथा उसके पति के चेहरे पर मास्क भी था, साथ ही उनके तेवर भी कल के अपेक्षा बिल्कुल ठंडे थे, दिल्ली पुलिस ने कल पति को गिरफ्तार किया था, तो आज महिला को भी हिरासत में ले लिया गया।
पटेल नगर के रहने वाले
दरियागंज में रविवार को मास्क को लेकर कथित बदसलूकी करने वाले शख्स की पहचान पंकज दत्ता के रुप में हुई है, जबकि पुलिस को तेवर दिखाने वाली उनकी पत्नी का नाम आभा यादव है, दोनों पटेल नगर में रहते हैं, दोनों पर आपदा अधिनियम के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं।
जानिये क्या हुआ था
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना के केसेज तेजी से बढ रही है, पुलिस के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब साढे चार बजे की है, कार में जा रहे एक दंपत्ति को मास्क ना पहनने पर जब पुलिस वालों ने रोका और मास्क नहीं लगाने की वजह पूछी, तो महिला पुलिस वालों से उलझ पड़ी, वो कथित रुप से बदतमीजी करने लगी, महिला ने कहा कि जुर्माना नहीं देंगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस से झगड़ा कर रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया था, सोमवार को महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली के दरियागंज में कल पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्होंने मास्क न पहनने के लिए पूछे जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था। पति को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि पत्नी को आज गिरफ्तार किया गया। pic.twitter.com/tpKsgZGqXy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2021