अवॉर्ड शो में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल, निक संग मारी एंट्री, जबरदस्त वायरल

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के दौरान प्रियंका चोपड़ा न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में नजर आई, प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।

New Delhi, May 24 : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं और दुनिया भर में इनकी जबरदस्त फैन –फॉलोइंग है, कई बड़े इवेंट्स में प्रियंका-निक की तस्वीरें, रेड कारपेट लुक्स और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, अब बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, इस अवॉर्ड्स का आयोजन 23 मई को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हुआ।

Advertisement

खुद पोस्ट की तस्वीरें
बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के दौरान प्रियंका चोपड़ा न्यूड कलर के शिमरी थाई-हाई स्लिट आउटफिट में नजर आई, priyanka chopra प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर में निक जोनस भी नजर आ रहे हैं, उन्होने ग्रीन कलर के पैंट्स, शर्ट और जैकेट पहन रखे हैं।

Advertisement

प्रजेंटर के तौर पर शामिल
बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपने पति निक जोनस का साथ देने ही नहीं पहुंची थी, priyanka chopra nick jonas बल्कि इस शो में प्रजेंटर के तौर पर भी शामिल हुई, प्रियंका काफी समय बाद यूएस में नजर आ रही हैं।

Advertisement

लंदन में रह रही
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से काम के सिलसिले में लंदन में रह रही है, priyanka chopra billboard निक जोनस कुछ दिनों पहले अपने काम के लिये यूएस आ गये हैं, हालांकि प्रियंका यूएस में ज्यादा दिन नहीं रुकेंगी, कुछ दिनों में वापस लंदन चली जाएंगी।