जब नाइट क्लब में प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गई थी लेस्बियन, पूर्व विश्व सुंदरी ने खुद सुनाया किस्सा

करण जौहर के शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण भी थीं, करण ने उनसे पूछा कि क्या है किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिये उन्होने ऐसा कहा है कि वो किसी और को डेट कर रही है।

New Delhi, May 24 : पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है, उनसे जुड़े तमाम किस्से अकसर चर्चा में रहते हैं, अब उनका एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, प्रियंका 2014 में कॉफी विद करण में नजर आई थी, इस दौरान उन्होने बताया था कि एक बार एक लेस्बियन महिला ने उन्हें प्रपोज किया था, इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप में होने का नाटक किया था।

Advertisement

कॉफी विद करण में खुलासा
करण जौहर के शो में प्रियंका चोपड़ा के साथ दीपिका पादुकोण भी थीं, करण ने उनसे पूछा कि क्या है किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिये उन्होने ऐसा कहा है कि वो किसी और को डेट कर रही है। इस पर प्रियंका ने बताया कि उन्हें एक बार महिला ने प्रपोज किया था, कुछ साल पहले मैं एक नाइट क्लब में थी, यहां एक महिला थी, जिसके ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं, वो मुझे इंप्रेस करनी की बहुत कोशिश कर रही थी।

Advertisement

मेरा ब्वॉयफ्रेंड है
प्रियंका चोपड़ा ने कहा मुझे बस उसे ये कहना पड़ा कि बेब मेरा ब्वॉयफ्रेंड है, जबकि वो नहीं था, लेकिन मुझे लड़कों को डेट करना अच्छा लगता है, आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की है, Priyanka Chopra (3) उनके पति निक जोनस ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढने में मजा आया है।

Advertisement

द व्हाइट टाइगर में आई नजर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव थे, फिल्म द व्हाइट टाइगर को ऑस्कर 2021 में बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।