अबराम के जन्मदिन पर सुहाना खान ने लुटाया प्यार, 8 साल के हुए शाहरुख के लाल

आज अबराम के जन्मदिन पर सुहाना ने उन्हें खास अंदाज में विश किया, सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटे भाई के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर की है।

New Delhi, May 27 : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम आज अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके को खास बनाते हुए अबराम की बहन सुहाना खान ने उनहें जन्मदिन विश किया है, अबराम का जन्म 27 मई 2003 को सेरोगेसी के जरिये हुआ था, सुहाना-अबराम की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।

Advertisement

बर्थडे विश
आज अबराम के जन्मदिन पर सुहाना ने उन्हें खास अंदाज में विश किया, सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर छोटे भाई के साथ मस्ती करते हुए वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं, ये वीडियो सुहाना बना रही है और अबराम आकर उनके गाल को किस करते नजर आ रहे हैं, वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा, बर्थडे ब्वॉय, सुहाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जबरदस्त फैन फॉलोइंग
शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है, उनकी हर तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है, अबराम के नाम से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज बने हुए हैं, जिसे लाखों लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement

लाखों दीवाने
अबराम की क्यूटनेस के आज लाखों दीवाने हैं, आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही अबराम की बहन सुहाना खान ने भी अपना 21वां जन्मदिन मनाया था, सुहाना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।