दिल्ली में अभी और सताएगी गर्मी, महाराष्ट्र जल्द पहुंचेगा मॉनसून, जानिये मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर अभी भी देखा जा सकता है, कर्नाटक तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।

New Delhi, Jun 06 : दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले 10 दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में और बिहार में पहुंचने का अनुमान हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से कर्नाटक के अंदरुनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है।

Advertisement

चक्रवाती हवा
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर अभी भी देखा जा सकता है, कर्नाटक तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है, rain जिसके कारण मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी जल्द दस्तक दे सकता है, महाराष्ट्र के मुंबई में अभी से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, महाराष्ट्र में 11 जुलाई तक मॉनसून के पहुंचने की संभावना है, हालांकि मॉनसून से पहले ही राज्य के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश शुरु हो चुकी है।

Advertisement

दिल्ली में गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी कुछ दिन तेज गर्मी रहेगी, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है, मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्के बादल छाये रहेंगे, तो कहीं पर हल्की बारिश का भी अनुमान है।

Advertisement

एमपी में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मॉनसून सक्रिय नजर आ रहा है, मॉनसून का असर अब एमपी के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, सागर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। rain 10 से 11 जून के बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का क्षेत्र का असर मौसम पर पड़ सकता है, कम दबाव के इस क्षेत्र के आगे बढने के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को और ताकत मिलेगी, इसके कारण झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ में बारिश होगी।