बहन की शादी में जाह्नवी कपूर ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, खूब देखी जा रही तस्वीरें

जाह्नवी कपूर ने कुछ देर पहले ही ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में जाह्नवी हैवी स्टाइलिश लहंगे में नजर आ रही हैं।

New Delhi, Aug 15 : बॉलीवुड के स्टार एक्टर अनिल कपूर के घर आज शादी का जश्न है, उनकी छोटी बेटी रिया कपूर ने आज अपने ब्यॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी कर ली है, शादी की तैयारियों की तस्वीरें कल सुबह से ही सोशल मीडिया पर छायी हुई है, इसी तरह कपूर परिवार की एक और बेटी तथा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ब्राइल लुक में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, अब सब सवाल कर रहे हैं कि शादी रिया की है या फिर जाह्नवी की, देखिये बहन की शादी में उनका ग्लैमरस अवतार

Advertisement

पोस्ट की तस्वीर
जाह्नवी कपूर ने कुछ देर पहले ही ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में जाह्नवी हैवी स्टाइलिश लहंगे में नजर आ रही हैं, इस लहंगे के ग्लास वर्क के साथ टीम करते हुए उन्होने स्टोन वर्क का नेकलेस कैरी किया है।

Advertisement

चचेरी बहन की शादी
आपको बता दें कि आज जाह्नवी कपूर के चाचा की बेटी रिया की शादी है, शादी की तैयारियां पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छायी हुई है, ऐसे में ये तस्वीरें देखकर लोग श्रीदेवी की बड़ी बेटी से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो भी अपनी शादी की तैयारी में है।

Advertisement

सादगी से शादी
आपको बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे ली है, दोनों पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थे, हालांकि बहन सोनम की शादी जैसी धूम उनकी शादी में नहीं दिखी, दोनों ने बेहद सादगी से शादी की।