रिया कपूर का करण बूलानी के साथ भागकर शादी का था प्लान, नई दुल्हनिया ने खोला राज

रिया कपूर और करण बूलानी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार खूब किया है, हाल ही में शादी के बाद रिया ने राज खोला कि वो करण के साथ भागकर शादी करना चाहती थीं।

New Delhi, Aug 18 : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपनी छोटी बेटी रिया कपूर के हाथ भी पीले कर दिये हैं, 154 अगस्त को रिया ने अपने लांगटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ बेहद सादगी से शादी कर ली, शादी के बाद नई नवेली दुल्हन रिया ने अपने दूल्हे राजा के साथ कई तस्वीरें साझा की है, जिसमें दोनों के चेहरे पर एक होने की खुशी साफ झलक रही है।

Advertisement

प्यार का इजहार
रिया कपूर और करण बूलानी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार खूब किया है, हाल ही में शादी के बाद रिया ने राज खोला कि वो करण के साथ भागकर शादी करना चाहती थीं। rhea kapoor wedding reception (2) रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की है, इन तस्वीरों में वो अपने पति करण बूलानी के साथ शादी की रस्में पूरी करती नजर आ रही हैं।

Advertisement

भागकर शादी
तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में अपनी उस ख्वाहिश के पूरा हो जाने की भी बात कही है, जिसे वो चाहती थी, उन्होने लिखा, मैं भागकर अपने लिविंग रुम में शादी करना चाहती थी, इसे संभव बनाने के लिये धन्यवाद। rhea kapoor wedding reception (1) रिया कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड संग कुछ खास दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में अपने लिविंग रुम में शादी की सभी रस्मों को पूरा किया। शादी वाले दिन रिया विनटेज इंस्पायर्ड आइवरी ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Advertisement

12 साल से रिलेशन में
शादी समारोह में अनिल कपूर के घर में फराह खान, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, जाह्नवी, खुशी कपूर समेत परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए, रिया और करण पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी, रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी, जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे।