कल्याण सिंह ने निधन पर राहुल-प्रियंका ने नहीं जताया शोक, मौर्य ने कही ऐसी बात

कल्याण सिंह के नाम पर 5 जिलों की एक-एक सड़कों का नाम करने पर वो जवाब दे रहे थे, तभी उनसे पूछा गया कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर नहीं किया।

New Delhi, Aug 23 : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा बाबूजी कल्याण सिंह हिंदू ह्दय सम्राट थे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ट्वीट ना करने से या शोक व्यक्त ना करने से करोड़ों देशवासियों के दिलों में राज करने वाले बाबूजू के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

पांच जिलों में सड़क का नाम
दरअसल कल्याण सिंह के नाम पर 5 जिलों की एक-एक सड़कों का नाम करने पर वो जवाब दे रहे थे, तभी उनसे पूछा गया कि हर मुद्दे पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जाहिर नहीं किया, इस पर मौर्य ने कहा कांग्रेस को आइना दिखाते हुए नैतिकता का पाठ पढाया, उन्होने कहा कि बाबूजी किसी शोक संदेश के मोहताज नहीं हैं, लेकिन निधन के बाद भी ऐसा भाव रखने वालों का चरित्र देश और प्रदेश देख रहा है।

Advertisement

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले सत्ता से दूर
डिप्टी सीएम इतने में ही नहीं रुके, उन्होने कहा कि जब विवादित ढांचा गिराया जा रहा था, तो केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी, दिल्ली से फोन आया कि कारसेवक विवादित ढांचे की ओर बढ रहे हैं, इस पर कल्याण सिंह ने कहा था कि आपको सूचना देर से मिली है, कारसेवक ढांचा गिरा रहे हैं, उन्होने साफ कहा था कि रामभक्तों पर गोली नहीं चलवाउंगा, मौर्य ने कहा कि जिन्होने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, उन्हें रामभक्तों ने हमेशा के लिये सत्ता से दूर कर दिया है।

Advertisement

कल्याण सिंह का निधन
आपको बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम निधन हो गया, 89 साल की उम्र में उन्होने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आखिरी सांस ली, उनकी अंतिम यात्रा में पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तथा सीएम योगी तक शामिल हुए।