राइफल, कार्बाइन समेत 132 हथियारों की मालकिन है ये रानी, अखिलेश का साथ छोड़ BJP में हुई थी शामिल

पक्षलिका सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके पास कुल 132 हथियार हैं।

New Delhi, Sep 17 : राजा भैया से लेकर महारानी रत्ना सिंह तक यूरी की राजनीति में कई ऐसे नाम हैं, जो किसी ना किसी राजघराने या रियासत से ताल्लुक रखते हैं, इन्हीं में से एक नाम रानी पक्षलिका सिंह का है, जिन्हें बीहड़ की रानी कहा जाता है, पक्षलिका पहले मुलायम सिंह यादव की पार्टी सपा की सदस्य थी, लेकिन अब बीजेपी की विधायक हैं, आइये उनके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

बीजेपी विधायक
रानी पक्षलिका सिंह बाह तहसील में बीजेपी से विधायक हैं, ये क्षेत्र चंबल के बीहड़ में आता हैं, और पक्षलिका को बीहड़ की रानी भी कहा जाता है। आपको बता दें कि पक्षलिका सिंह भदावर राजघराने से है, उनके पति राजा अरिदमन सिंह इसी रियासत के राजा हैं, अरिदमन सिंह सपा से विधायक और मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement

132 हथियार
पक्षलिका सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके पास कुल 132 हथियार हैं, जिसमें पक्षलिका के नाम करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 22 बोर की एक एनपीबी राइफल, पिस्टल और डीबीबीएल गन है।

Advertisement

पति के नाम भी हथियार
वहीं पक्षलिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह के नाम 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 34 तलवार, 8 चाकू, 31 खंजर और 53 छुरे हैं, आपको बता दें कि पुराने समाजवादी रहे भदावर रियासत की रानी और राजा ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का साथ छोड़ बीजेपी का दामन पकड़ लिया था।