चन्नी कैबिनेट शपथग्रहण से पहले पंजाब कांग्रेस में ‘विद्रोह’, 6 विधायकों ने जताई आपत्ति

भुलत्थ से आप के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुखपाल सिंह खैरा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं, आम आदमी पार्टी से अलग होकर उन्होने पंजाब एकता पार्टी का गठन किया था।

New Delhi, Sep 26 : राणा गुजरीत सिंह को मंत्री बनाने की खबरों के बाद आप से आकर कांग्रेस में शामिल होने वाले सुखपाल सिंह खैहरा तथा 5 अन्य विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, पार्टी के 6 विधायकों ने कैबिनेट शपथग्रहण से कुछ देर पहले ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेटर लिखा है, जिसमें विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल करने का विरोध किया है, इन विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह के स्थान पर एससी चेहरे को मंत्री बनाने की अपील की है।

Advertisement

कौन-कौन शामिल
लेटर लिखने वाले नेताओं में मोहिंदर सिंह केपी, सुल्तानपुर से विधायक नवतेज सिंह, भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा, फगवाड़ा से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, जालंधर (नॉर्थ) बाबा हेनरी तथा शाम चौरासी से विधायक पवन अदिया शामिल हैं।

Advertisement

आप से भी बगावत
भुलत्थ से आप के टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुखपाल सिंह खैरा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके हैं, आम आदमी पार्टी से अलग होकर उन्होने पंजाब एकता पार्टी का गठन किया था, फिर कुछ महीने पहले खैरा ने 3 अन्य विधायकों के साथ कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Advertisement

खनन मामले में नाम
आम आदमी पार्टी में रहते हुए खैरा ने राणा गुजरीत सिंह के खिलाफ जमकर हमला बोला था, nanjot singh sidhu खनन मामले में नाम आने के बाद गुरजीत सिंह की कैप्टन कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई थी, अब खैरा ने फिर से 5 अन्य विधायकों के साथ राणा गुरजीत सिंह का खुला विरोध शुरु कर दिया है।