28 सितंबर, मंगलवार का राशिफल: नए मौके कर रहे हैं इंतजार, अवसर का लाभ उठाएं मिथुन

जानें मंगलवार का दैनिक राशिफल, पढ़ें आज आपके लिए क्‍या भविष्‍यवाणी है । आज किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किस राशि के जातक रहने वाले हैं कुछ चिंतित ।

मेष राशिफल
दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। परिवारजनों के साथ संवादिता बढेगी। प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। 
वृषभ
 दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। 
मिथुन
 आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा। 
कर्क 
आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। 

Advertisement

सिंह राशिफल
स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।
कन्या
कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।
तुला
 दिन के दौरान नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परंतु मध्याहन के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक कार्य होंगे। विदेश में स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। 
वृश्चिक
 परिवारजनों के साथ सामाजिक समारोह में समाविष्य होंगे। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। प्रवास में भी विध्न आ सकता है। खान-पान में विशेषरुप से ध्यान दीजिएगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

धनु राशिफल
आजका दिन शुभफलदायी होगा,सहकर्मचारीयों का सहयोग आपको मिलेगा। परिवारजन और मित्रों की धनिष्ठता में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन आनंददायी रहेगा। 
मकर
वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आजका पूरा दिन आनंद के साथ बितेगा। नौकरी में सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा। मध्याहन के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
कुंभ
सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। फिरभी वाहन, मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा।  स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।
मीन
आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी। आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। परंतु जमीन, मिलकत आदि विषयो के कार्य में सावधानी रखिएगा। संतानों के पीछे खर्च करेंगे। 
(GaneshaSpeaks.com)

Advertisement