अक्‍टूबर 2021: पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल, 3 राशियों का होने वाला है भाग्‍योदय

साल 2021 के दसवें महीने की शुरुआत हो चुकी है, कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए अक्‍टूबर का ये महीना आगे पढ़ें ।

मेष मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। इस महीने आप अपने जीवनसाथी को कोई नया तोहफा दे सकते हैं। इसमें कोई मोबाइल फोन या उनके पसंद की कोई ड्रेस भी हो सकती है। अपने परिवार के प्रति आप काफी भावुक रहेंगे और परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। महीने की शुरुआत में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी कानूनी मामले में फंसने की संभावना बन सकती है, इसलिए किसी भी विवाद से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में लगेगा और आप कुछ नई योजना बनाकर अपने काम को अंजाम देंगे। आपका यह तरीका लोगों को पसंद आएगा। आपके मन में लोगों की भलाई करने की प्रवृत्ति होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है और अचानक उनकी प्रगति होगी। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें काफी अधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। जो लोग सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उनकी मेहनत का फल मिलेगा और वे चयनित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह महीना कमजोर रह सकता है। आपको रक्त संबंधित समस्याएं या स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है। यात्रा पर जाने के लिए महीने का मध्य भाग अनुकूल रहेगा। शेष समय में यात्रा न करें।

Advertisement

वृषभ मासिक राशिफल
आपके लिए यह महीना थोड़ा संभलकर चलने वाला है, क्योंकि यह समय सामान्य है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए यह महीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।आपका प्रिय बात-बात में आपसे गुस्सा होगा और उन्हें मनाना आपके लिए मुश्किल होगा। ऐसे में शांति से काम लेना ही सही तरीका रहेगा। आपके खर्च भी काफी बढ़ेंगे, जो आपकी इनकम के अनुसार ही होंगे। इस महीने आपकी इनकम भी अच्छी होगी, लेकिन फिर भी आपको अपने वित्तीय प्रबंधन पर पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप की स्थितियां बदल सकती हैं। आपको आवश्यक कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका मन धार्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा और सामाजिक भलाई के कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे समाज में आपकी ख्याति और लोकप्रियता दोनों बढ़ेंगी। लोग आपको खूब मान-सम्मान देंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और टेक्निकल पढ़ाई कर रहे लोगों को इस समय बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और असंतुलित खान-पान और अनियमित दिनचर्या के चलते आपको अपने पेट में दर्द या फिर अपच या एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप यात्रा करना चाहते हैं, तो उसके लिए महीने का तीसरा सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

Advertisement

मिथुन मासिक राशिफल
अक्टूबर का महीना मिथुन राशि वाले लोगों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन में आपका सबसे अच्छा समय रहेगा, क्योंकि आप अपने प्रिय के साथ अपने प्रेम की डोर को बांधे रखेंगे और रोमांस में वक्त बिताएंगे। अपने प्रिय को महंगे-महंगे तोहफे दे सकते हैं, जिससे वे आपसे पूरी तरह इंप्रेस रहेंगे। शादीशुदा लोगों को ससुराल वालों से कुछ ऐसी बातें सुनने को मिलेंगी, जो उनका दिल दु:खा सकती है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपके परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने के प्रयास बढ़ेंगे। इस अवधि में आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही बड़ी चुनौतियां भी आएंगी। परिवार में आपसी विवाद भी बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपकी स्थितियों में अचानक से बदलाव आएगा और आपके बनते हुए काम कुछ समय के लिए अटक सकते हैं। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप अपने काम में थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। इसके लिए खुद को मजबूत बनाएं। विद्यार्थियों को ध्यान भटकाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मेडिटेशन से आपको फायदा हो सकता है। पढ़ाई का शेड्यूल बनाकर आगे बढ़ें और पढ़ाई की अवधि बढ़ाएं तो लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी थोड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक तौर पर कमजोरी दूर करने के लिए प्राणायाम का सहारा लें और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने की कोशिश करते रहें। इस महीने यात्रा पर जाना ज्यादा सुखद नहीं है, इसलिए ज्यादा जरूरी ना हो तो यात्रा ना करें।

Advertisement

कर्क मासिक राशिफल
इस महीने की शुरुआत के साथ ही आप पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आप अपने परिजनों के साथ बेहतरीन क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। आपको अपने परिवार और परिजनों से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इस समयावधि के दौरान नौकारीपेशा लोग अपने काम पर अधिक फोकस करने वाले हैं। वे इस दौरान भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपने सभी प्रोजेक्ट्स पूरे कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कठिन परिश्रम आपको मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। हालांकि साथी और परिवार के लिए आपका भावनात्मक पक्ष आपको अधिक से अधिक समय अपने साथी अथवा परिवार के साथ बिताने के लिए प्रेरित करेगा। परिवार और अपने प्रियजनों से मिला नैतिक समर्थन आपको आनंदित करने का कार्य करेगा। व्यवसायी वर्ग के लिए यह दौर अपने संपर्क बढ़ाने और उनसे लाभ कमाने का है। छात्रों के लिए यह महीना बेहतर साबित होगा। वे अपनी पढाई पर फोकस कर पाएंगे। यह दौर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का है। आपको शरीर में गर्मी बढ़ने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपनी मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें। हांलाकि माह के अंतिम दौर में आप अपने मित्रों अथवा परिजनों के साथ किसी छोटी यात्रा का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

सिंह मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्यजीवन में सुख बढ़ेगा और प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने प्रिय को अपनी दिल की बात कहने के मौके मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहेंगे और आप इसके लिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त भी निकालेंगे। इससे आप दोनों की बॉंडिंग बेहतर बनेगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपका पूरा ध्यान इस बात पर ही रहेगा कि अपनी आय को कैसे बढ़ाया जाएं। इसके लिए आप काफी प्रयास भी करेंगे। इस समय में आपको गवर्नमेंट की तरफ से कोई बड़ा लाभ हासिल हो सकता है। आपकी कोई प्रॉपर्टी बिकने से भी आप को जबर्दस्त फायदा होने के योग बन रहे हैं। आप खूबसूरत और रोमांटिक स्थलों की यात्रा करेंगे, जिससे आपको शांति और खुशी भी मिलेगी। इसके बाद एक नई ताजगी के साथ आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इस समय टैक्स को लेकर आपके पास नोटिस आ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकेंगे। उन्हें उनकी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा। हायर एजुकेशन कर रहे विद्यार्थियों को अभी पढ़ाई की अवधि बढ़ानी होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन बाहर खाने-पीने से बचें। आप महीने के दूसरे सप्ताह में किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल
यह महीने आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। बस आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस महीने आपके व्यवहार में काफी बदलाव आएंगे और आपके अंदर गुस्सा बढ़ेगा। यह गुस्सा यदि सही जगह इस्तेमाल करेंगे, तो आपको बहुत फायदा देगा नहीं यह तो आपकी सेहत और आपके रिश्ते दोनों को बिगाड़ सकता है। दांपत्यजीवन में इस महीने आपको सावधानी से रहना होगा। प्रेमी युगल के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय के साथ घूमने-फिरने के भरपूर मौके मिलेंगे और एक-दूसरे को और अच्छे से समझने का पूरा मौका मिलेगा। आपका रिश्ता परवान चढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो अभी उन्हें अपने काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे और इसकी बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। आप अपने बैंक बैलेंस को मजबूत कर पाएंगे। परिवार में कोई अच्छा काम या कार्यक्रम हो सकता है। किसी की शादी की तैयारियां में समय लगाएंगे और शॉपिंग करेंगे। व्यापारी वर्ग को सरकारी काम में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए अभी बेहतर समय है। आप पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे। आपको दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है। हालांकि आप अपने खान-पान का ध्यान रखें और भोजन में नियमितता बनाए रखें। आप महीने के दूसरे सप्ताह में यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्यजीवन इस समय परफेक्ट रहेगा। अपने जीवनसाथी के लिए बढ़िया ड्रेस और कोई महंगा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं, ताकि आप अपनी पर्सनल लाइफ को और भी खूबसूरत बना सकें। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें इस महीने अपने प्रिय के घर वालों का हाल जानना चाहिए, ताकि रिश्ते में आगे बढ़ सकें। आप जीवन के सभी सुखों का आनंद लेना चाहेंगे। आप खुश रहेंगे। आपकी मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी, आपको चारों ओर से फायदे मिलेंगे। अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी। इससे आपके चारों ओर का वातावरण बहुत अच्छा हो जाएगा और आपको खुशी देगा। आप अंदर से खुश होंगे और खिलखिला कर हंसेंगे। आपके व्यक्तित्व में चुंबकीय आकर्षण रहेगा। लोग आपके पीछे दौड़े चले आएंगे। पारिवारिक जीवन बहुत बढ़िया रहेगा और परिवार के लोग भी आपके साथ प्रेम भावना से आपके साथ जुड़े रहेंगे। आपके खर्चें जरूर बढ़ेंगे और आपकी इनकम को देखते हुए आपको थोड़ा ध्यान भी रखना होगा। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। विद्यार्थी पढ़ाई से अलग भी कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो हर तरफ से खुशी मिलने के कारण आपको कोई तनाव नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा। आप कुछ अच्छा खाना चाहेंगे और इसके लिए किसी रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। आप इस महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में यात्राओं पर जा सकते हैं।

वृश्चिक मासिक राशिफल
इस महीने आपका गृहस्थ जीवन बेहतर रहेगा। विवाहितों का जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को चुनौतीपूर्ण समय का सामना करना पड़ सकता है। गलता व्यवहार के कारण रिश्ते में थोड़ी दिक्कत पैदा हो सकती हैं। इस महीने खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। अपने लिए सुकून तलाशना अच्छी बात है लेकिन सुख को प्राप्त करने के लिए अंधाधुंध पैसे का दोहन करना अच्छा नहीं है। आपको अपनी आय पर ध्यान देना होगा, जो कि अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए वित्त प्रबंधन आवश्यक होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना अच्छा रहेगा। आपके बॉस आपके पक्ष में खड़े रहेंगे, जिससे कई कामों में आपको आसानी होगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रयासों के अनुसार अच्छा फल मिलेगा। लंबी यात्राओं से अच्छे लाभ की उम्मीद आप कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अभी थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको ध्यान भटकाव की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत मजबूत रहेगी। किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, अन्यथा आगे परेशानी बढ़ी हो सकती है। यात्रा पर जाने के लिए महीने की शुरुआत और तीसरा हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा।

धनु मासिक राशिफल
अक्टूबर का महीना धनु राशि के लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत रोमांटिक और मजेदार रहेगा। अपने प्रिय के साथ प्यारी मीठी बातें करेंगे और फोन पर घंटों बातें करने का सुख भी आपको मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन भी इस समय में अच्छी तरह चलेगा। जीवनसाथी आपके साथ मिलकर किसी बिजनेस की योजना बना सकता है। इससे आपको फायदा ही मिलेगा। आप बैंक बैलेंस बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से लाभ मिलेगा। आपने जो कल्पनाएं की थीं, वे साकार होने लगेंगी और धरातल पर उतर जाएंगी। आपको आपके काम का जबरदस्त लाभ मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अच्छा प्रमोशन मिलेगा और आपके पदभार में बढ़ोतरी होगी। आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी और आपको अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का काफी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों का भी पढ़ाई में मन लगेगा और वे ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहेंगे। उनके लिए यह समय अच्छा है और उन्हें कोई बेहतर उपलब्धि हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपकी सेहत बेहतर रहेगी। अभी आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी तो नहीं दिखती, लेकिन खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा तले-भूने चीजों से परहेज करें। मौसमी बदलाव से भी बचकर रहें। यात्रा के लिए महीने की शुरुआत बढ़िया रहेगी।

मकर मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपका गृहस्थजीवन अच्छा रहेगा और आपको एक-दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बैठाने में आसानी होगी। यदि आप प्रेम जीवन में हैं, तो आपको थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि निजी जीवन भी समय की डिमांड करेगा और आपका प्रिय अपनी जिम्मेदारियों से थोड़ा परेशान हो सकता है। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। आपकी सोच और समझ विकसित होगी। आप सोसाइटी के भले के लिए सोचेंगे। आपके अंदर परोपकार की भावना जन्म लेगी। आपको अपनी ओर से दूसरों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके काम समय पर बनेंगे। अच्छे काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपको प्रोत्साहन मिलेगा। बॉस आप से खुश रहेंगे। आपके काम की तारीफ होगी और आपको प्रमोशन के योग बन सकते हैं या किसी तरह का कोई इंसेंटिव भी मिल सकता है। व्यापार करते हैं तो इस महीने की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में प्रगति आएगी। महीने का मध्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन महीने का अंत बहुत ही बेहतर परिणाम देने वाला साबित होगा। विद्यार्थियों को अभी शेड्यूल बनाकर उसके मुताबिक आगे बढ़ने की जरूरत है। आपको पढ़ाई की अवधि भी बढ़ानी होगी। बुरे दोस्तों की संगत से बचें, अन्यथा पढ़ाई पर इसका असर देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा है। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप फिट रहेंगे। आप स्वादिष्ट भोजन भी करना चाहेंगे। यात्रा करने के लिए महीने में पहला और दूसरा सप्ताह बढ़िया है।

कुंभ मासिक राशिफल
आपके लिए यह महीना सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी परिवार का रुतबा बढ़ाने में कामयाब रहेगा। ससुराल के लोगों की आवभगत में व्यस्त रह सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को इस महीने अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप लॉन्ग ड्राइव पर और किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी रोमांटिक वेकेशन पर जाना भी आपके रिश्ते को खूबसूरत मोड़ देगा। आपको सबसे ज्यादा चिंता अपने खर्चों की रहेगी, क्योंकि उनका बोझ आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आप लोगों की भलाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस भलाई के लिए आप किसी भी हद तक जाने को तैयार होंगे, इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत और काम पर डटे रहें, स्थितियां धीरे-धीरे सही होंगी। व्यापारियों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए बड़ा रिस्क लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के जबरदस्त नतीजे मिलेंगे। आप इस महीने तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो अभी स्वास्थ्य में भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। कोई पुरानी समस्या होगी तो उसका भी निदान होगा। वैसे महीने के अंत में बदलते मौसम का शरीर पर असर हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

मीन मासिक राशिफल
आपके लिए यह महीना सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन संतुष्टिदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थजीवन महीने के बीच में तनावपूर्ण स्थितियों में जा सकता है, क्योंकि जीवनसाथी के बर्ताव में होने वाला बदलाव आपको परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन गुजार रहे लोगों को इस महीने अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका रिश्ता खूब विकसित होगा। अपने ससुराल की यात्रा करने के लिए महीने का दूसरा और तीसरा सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो अभी आपकी आय में जो कमी आ रही थी, वह भी अब दूर हो जाएगी और इनकम तेजी से बढ़ेगी। व्यापार गति पकड़ेगा। व्यापार में एक बात का ध्यान रखें कि सरकारी नीतियों का विरोध ना करें और उनका उल्लंघन ना करें, नहीं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको इस महीने नए टारगेट मिल सकते हैं। आप आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। नई नौकरी पाने की भी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अभी अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थिति रहेगी। उनका पढ़ाई में मन लगेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें थोड़ी मेहनत बढ़ानी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी स्वास्थ्य सुखकारी रहेगी। कोई बड़ी शारीरिक समस्या नहीं दिखती। कोई छोटी-मोटी समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर इसका उपचार करें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है।
(Source : Ganeshaspeaks)