मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अपनी कुछ खास आदतों से कभी नहीं करती समझौता, जानिये

नीता अंबानी का पूरा दिन व्यस्तता में गुजरता है, लेकिन फिर भी वो रोज व्यायाम के लिये समय निकालती हैं।

New Delhi, Oct 03 : बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी देश के सबसे मशहूर लोगों में से एक है, वो रिलायंस फाउंडेशन तथा धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं, सामाजिक कार्यों में जुटी रहने वाले नीता अंबानी की कुछ खास आदतें है, आइये इस बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

व्यायाम
नीता अंबानी का पूरा दिन व्यस्तता में गुजरता है, लेकिन फिर भी वो रोज व्यायाम के लिये समय निकालती हैं, वो अपने स्वास्थ्य तथा शरीर को फिट बनाये रखने के लिये तैराकी, योग तथा शास्त्रीय नृत्य करती हैं।

Advertisement

सूखा मेवा
नीता अपने दिन की शुरुआत मुट्ठी भर सूखे मेवों से करती हैं, फिर अंडे के सफेद भाग का आमलेट नाश्ते में लेती हैं, दोपहर के भोजन के लिये, सूप के साथ कुछ हरी सब्जियां खाना पसंद करती हैं, nita ambani2 उनका रात का खाना फिर से बहुत ही साधारण होता है, हरी सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप, भोजन के बीच में वो फल खाना भी पसंद करती हैं

Advertisement

शिक्षा की गुणवत्ता
नीता धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की प्रमुख हैं, MUKESH AND NITA वो शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष फोकस करती हैं, स्कूल में जब भी एडमिशन चतल रहे होते हैं, तो वहां खुद भी मौजूद होती हैं। अनाथ बच्चों तथा बुजुर्गों की सेवा करना उनकी आत्मिक शांति की वजह है, इसलिये वो चैरिटी के लिये हमेशा तैयार रहती हैं।