9 अक्‍टूबर, शनिवार का राशिफल: नवरात्र का तीसरा दिन, कर्क और तुला पर धन वर्षा, कर्ज उतरेंगे

जानें शनिवार का दैनिक राशिफल, पढ़ें आज आपके लिए क्‍या भविष्‍यवाणी है । आज किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किस राशि के जातक रहने वाले हैं कुछ चिंतित ।

मेष- स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा। किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ है एवं संतान से लाभ होगा।
वृषभ– नौकरी-पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने अपूर्ण कार्य की पूर्णाहुति होने की संभावना है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। गृहस्थजीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों एवं मिले मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन – मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। संतानों की चिंता रहेगी। राजकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहनचर्चा में न उतरें।
कर्क-  कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

Advertisement

सिंह –आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर होगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिस में गणेशजी सावधानी बरतने को कहते हैं।
कन्या- बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।
तुला – संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। आपकी प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित मन का आभास होगा पर आने वाले अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं।
वृश्चिक – आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें , धनहानि एवं यशहानि हो सकती है। स्त्रीयों एवं पानी से भय रहेगा। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

Advertisement

धनु – आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बाँधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी।
मकर- आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।
कुंभ- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी।
मीन – आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूँजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें, अतः कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Advertisement