IPS ने पोस्ट किया नीरज चोपड़ा का वीडियो, सादगी जीत रही लोगों का दिल

लोगों को नीरज चोपड़ा की सादगी खूब पसंद आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, लोग इस पर खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।

New Delhi, Oct 28 : टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की सादगी के लाखों-करोड़ों लोग फैन हो चुके हैं, वो बात ही इतनी सीधी करते हैं, कि उन्हें खुद भी पता नहीं होता कि वो बात उनके चाहने वालों पर कितना गहरा असर करेगी, फिर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बड़े ही देसी तरीके से एक बच्ची से बात कर रहे हैं।

Advertisement

आईपीएस ने पोस्ट किया वीडियो
आईपीएस अधिकारी पंकज नैन ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, neeraj chopra उन्होने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, हमारे फेवरेट तो आप ही हो, इस बंदे की सादगी देखिये, आज पानीपत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों से इंटरेक्ट करते हुए नीरज चोपड़ा।

Advertisement

लोगों को पसंद आई
लोगों को नीरज चोपड़ा की सादगी खूब पसंद आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, लोग इस पर खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल सर ज्यादातर शोहरत मिलने पर लोग जमीन से लगाव छोड़ देते हैं, neeraj chopra1 (1) पर हमें अपने बॉक्सर विजेन्द्र और नीरज चोपड़ा जैसे हरियाणा के शेरों पर गर्व है, जो इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी उनका व्यक्तितव और सादगी निखर कर सामने आया है।

Advertisement

ओलंपिक में गोल्ड मेडल
आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने हाल में टोक्यो ओलंपिक में भालाफेंक में गोल्ड मेडल हासिल किया था, उन्होने टोक्यो ने तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया था, जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में बने रहते हैं, हालांकि इतिहास रचने के बाद भी उनके व्यवहार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें

Advertisement