मुंबई इंडियंस की हार में विलेन बना ये खिलाड़ी, रोहित से ज्यादा किया जा रहा ट्रोल

इशान किशन के खराब प्रदर्शन पर मुंबई इंडियंस के फैंस का गुस्सा फूटा है, इशान को इस साल मुंबई ने 15 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा है, वो इस साल मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

New Delhi, Apr 22 : आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस के साथ इस सीजन में क्या हो रहा है, ये तो सभी देख रहे हैं, 5 बार की चैंपियन टीम पहली जीत के लिये तरस रही है, गुरुवार रात मुंबई को सीएसके के खिलाफ 7वीं हार मिली, इस हार के बाद फैंस का गुस्सा कप्तान रोहित शर्मा से ज्यादा इशान किशन पर उतरा।

Advertisement

मुंबई की हार में विलेन बना ये खिलाड़ी
रोहित के अलावा उनके साथी सलामी बल्लेबाज इशान किशन मुंबई की हार में बड़े विलेन साबित हुए, इशान इस मुकाबले में खाता तक नहीं खोल पाये, मुकेश चौधरी की एक खतरनाक यॉर्कर उनका विकेट ले उड़ी, ishan kishan इशान के लिये ये आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं बीत रहा, इस सीजन में जब भी टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होती है, वो आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं, उन्होने इस सीजन में 7 मैचों में सिर्फ 191 रन ही बनाये हैं।

Advertisement

फैंस का फूटा गुस्सा
इशान किशन के खराब प्रदर्शन पर मुंबई इंडियंस के फैंस का गुस्सा फूटा है, इशान को इस साल मुंबई ने 15 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा है, वो इस साल मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, ishan यही कारण है कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर उन पर टिकी थी, लेकिन इशान ने इस साल पूरी तरह से निराश किया है, उनके प्रदर्शन की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

प्लेऑफ से बाहर मुंबई की टीम
मुंबई इंडियंस को इस सीजन लगातार 7वीं बार झेलनी पड़ी, ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, मुंबई इंडियंस ने सीएसके के खिलाफ तिलक वर्मा की नाबाद 51 रनों की पारी के दम पर 155 का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में सीएसके ने 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिया, मैच में मुंबई इंडियंस की टीम हावी दिख रही थी, लेकिन आखिरी ओवरों में जीत दिलाने में माहिर धोनी पुराने रंग में दिखे, टीम को आखिरी गेंद पर जीत मिली।

Advertisement