IPL 2022- 3 क्रिकेटर जो बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, रोहित शर्मा पर उठ रहे सवाल

ये लगातार दूसरा सीजन होगा, जब मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर हुई है, ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

New Delhi, Apr 22 : आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिये कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है, रोहित की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, रोहित की कप्तानी में जिस टीम ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है, वो इस सीजन में 1 मैच जीतने के लिये तरस रही है, ये लगातार दूसरा सीजन होगा, जब मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर हुई है, ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, अगर भविष्य में हिटमैन कप्तानी से हटते हैं, तो मुंबई के पास इस पद को संभालने के लिये 3 बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है।

Advertisement

कायरान पोलार्ड
रोहित शर्मा की जगह कायरान पोलार्ड को भी मुंबई का नया कप्तान बनाया जा सकता है, पोलार्ड को आईपीएल के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है, उन्होने पिछले कुछ महीने वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी की है, rohit pollard पोलार्ड रोहित से भी पहले से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं, वो एक शानदार खिलाड़ी होने के साथ-साथ अच्छे कप्तान भी हो सकते हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस के नये कप्तान बनने का दम रखते हैं, बुमराह मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, बुमराह ने मुंबई को अपने दम पर कई मैच जिताये हैं, इसके अलावा वो टीम इंडिया के वाइस कैप्टन भी रह चुके है, बुमराह कई सालों से मुंबई इंडियंस के लिये खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें भी कप्तान के रेस में माना जा रहा है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनने के लिये सूर्यकुमार यादव भी एक विकल्प हो सकते हैं, सूर्या ने भी अपने दम पर टीम को कई मैच जिताये हैं, उन्हें इस टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन किया था, सूर्यकुमार बेहतरीन बल्लेबाज हैं, वो जरुरत पड़ने पर टीम की कमान भी संभाल सकते हैं।