इन दिग्गजों से फिर भी पीछे रह गये लिविंगस्टोन, लगाया इस सीजन का सबसे लंबा सिक्स, पूरी लिस्ट

लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रनों की पारी खेली, उन्होने पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाये, इसी दौरान 16वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर ये छक्का लगाया।

New Delhi, May 04 : आईपीएल 2022 में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने अपनी पांचवीं जीत हासिल की, उन्होने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, मैच में पंजाब के लियाम लिविंगस्टोन ने सीजन का सबसे लंबा 117 मीटर का छक्का लगाया, हालांकि फैंस को बता दें कि हैरान ना हों, क्योंकि आईपीएल इतिहास में इससे भी लंबे सिक्स लगे हैं।

Advertisement

10 गेंद में 30 रन
लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रनों की पारी खेली, उन्होने पारी में 3 छक्के और 2 चौके लगाये, इसी दौरान 16वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर ये छक्का लगाया, लिविंगस्टोन ने बायां पैर हटाते हुए गेंद को ओवर डीप स्क्वेयर लेग की ओर भेज दिया, गेंद ने 117 मीटर की दूरी तय करते हुए सीधे स्टैंड में जाकर गिरी।

Advertisement

2022 सीजन में सबसे लंबे सिक्स
लियाम लिविंगस्टोन- 117 मीटर
डेवॉल्ड ब्रेविस- 112 मीटर
लियाम लिविंगस्टोन- 108 मीटर
जोस बटलर- 107 मीटर
लियाम लिविंगस्टोन- 106 मीटर

Advertisement

आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का
एल्बी मोर्केल (सीएसके) – 125 मी- 2008
प्रवीण कुमार (आरसीबी)- 125 मी- 2008 tata ipl
एडम गिलक्रिस्ट (किंग्स इलेवन पंजाब)- 122 मी- 2011
रॉबिन उथप्पा (आरसीबी)- 120 मी- 2010
क्रिस गेल (आरसीबी)– 119 मी- 2013