IAS पति से तलाक लेकर पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से की थी दूसरी शादी, करोड़ों की संपत्ति

करीब 12 साल पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद पूजा ने अभिषेक झा से दूसरी शादी कर ली, अभिषेक रांची में पल्स अस्पताल चलाते हैं।

New Delhi, May 07 : आईएएस पूजा सिंघल जबरदस्त सुर्खियों में हैं, उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी जारी है, पूजा के पहले पति झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार थे, करीब 12 साल पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद पूजा ने अभिषेक झा से दूसरी शादी कर ली, अभिषेक रांची में पल्स अस्पताल चलाते हैं, पूजा के दूसरे पति अभिषेक झा मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं, मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी ईडी टीम ने छापेमारी की है, वहां भी पूजा की खूब चर्चा हो रही है, अभिषेक का मकान मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में है, इस पैतृक मकान के अलावा मुजफ्फरपुर में ही एक अन्य मोहल्ले में ईडी छापेमारी कर रही है, ये दूसरा घर अभिषेक की बहन अमिता झा का बताया जा रहा है।

Advertisement

पिता मधुबनी के रहने वाले
ईडी ने अभिषेक झा के पिता कामेश्वर झा को बिहार के मधुबनी जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की है, बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता ने भी पूजा सिंघल की काली कमाई से आलीशान मकान बना रखा है, वो मूलतः मधुबनी जिले के रहने वाले हैं, वो भी बिहार सरकार के रिटायर्ड पदाधिकारी हैं, कामेश्वर झा ने मधुबनी के अलावा मुजफ्फरपुर में भी आलीशान मकान बना रखा है।

Advertisement

रांची से लेकर कोलकाता तक अचल संपत्ति
आईएएस पूजा सिंघल ने इस साल जो वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा जमा किया है, उसके मुताबिक रांची से लेकर कोलकाता तक उनके पास अचल संपत्ति है, कोलकाता के राजारहाट में 2008-09 में 30 लाख के घर से हर साल पूर्व पति राहुल पुरवार के साथ संयुक्त रुप से 6 लाख रुपये किराये के तौर पर कमाई होती है, Pooja2 रांची के सुकुरहुटु में सिविल सर्विस ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी में 2008-09 में 78 हजार वर्ग फीट भूखंड को अपने नाम से खरीदा, जिसकी उस समय कीमत 88 हजार रुपये थी।

Advertisement

किराये से मोटी कमाई
इसके अलावा बरियातू में 4500 स्क्वेयर फीट व्यवसायिक स्पेस है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये है, इसकी खरीद 2012 में की गई है, ये संपत्ति उनके दूसरे पति अभिषेक झा के नाम पर है, जिससे 10 लाख रुपये किराया आता है। pooja-singhal (1) रांची के अशोक नगर में पूजा सिंघल ने अपने पति अभिषेक के साथ बैंक लोन लेकर 80 लाख रुपये में एक मकान खरीदा है, जिससे हर साल 3 लाख रुपये किराया आता है।