मलाइका अरोड़ा फिर बनेगी दुल्हन, अर्जुन कपूर बनेंगे दूल्हा, आ गई शादी की तारीख!

अर्जुन कपूर और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, पिछले 4 सालों से ये कपल हर मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं, अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बांधना चाहते हैं।

New Delhi, May 18 : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल अर्जुन कपूर और मलाइका बीते काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, दोनों की शादी को लेकर भी आये दिन खबरें आती रहती है, अब दोनों की शादी को लेकर डेट सामने आई है, कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सात फेरे लेंगे। आइये इस बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

कब होगी शादी
अर्जुन कपूर और मलाइका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, malaika arjun पिछले 4 सालों से ये कपल हर मौके पर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं, अब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन में बांधना चाहते हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Advertisement

गेस्ट लिस्ट में होगी कटौती
रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन और मलाइका भव्य शादी नहीं करना चाहते, बल्कि वो अपनी शादी को रजिस्टर करके अपने दोस्तों को पार्टी देना चाहते हैं, इस दौरान परिवार के सदस्यों में पूरा कपूर परिवार तथा मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे, करीना और करिश्मा भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं, इसलिये गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है।

Advertisement

मजबूत बांडिंग
मालूम हो कि अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं, अरबाज खान से तलाक के बाद जब मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में आई, तो लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे, यहां तक कि malaika arjun मलाइका के मीम्स तक बनाये गये, लेकिन दुनिया के तानों के आगे अर्जुन का प्यार फीका नहीं पड़ा, अब ये लाख मुसीबतों के बाद भी ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।