इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी पर भड़क गये कायरान पोलार्ड, बढ गये तुम्हारे फॉलोवर्स?

कायरान पोलार्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, लेकिन बाद में उन्होने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, अब सोशल मीडिया पर ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

New Delhi, Jun 02 : आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिये किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, पहली बार टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रहे, मुंबई को इस सीजन 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, अब मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कायरान पोलार्ड ने एक भारतीय दिग्गज खिलाड़ी को लताड़ लगाई है।

Advertisement

पोलार्ड ने लगाई लताड़
कायरान पोलार्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया, लेकिन बाद में उन्होने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, अब सोशल मीडिया पर ये ट्वीट वायरल हो रहा है, पोलार्ड ने इसमें लिखा, फैन बेस और फॉलोवर्स बढ गये होंगे, ऐसे ही आगे बढते रहिये, इसमें उन्होने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को टैग भी किया, आकाश ने आईपीएल के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर पोलार्ड के खराब प्रदर्शन की आलोचना की थी, आकाश चोपड़ा ने कहा था कि पोलार्ड ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है और मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है।

Advertisement

पोलार्ड का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2022 में पोलार्ड बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, वो रन बनाना तो दूर कर्ज पर टिकने के लिये भी तरस रहे थे, उन्होने आईपीएल 2022 के 11 मैचों में 141 रन और 4 विकेट हासिल किये, rohit pollard पोलार्ड के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ा, रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता भी दिखाया था, पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं।

Advertisement

मुंबई के स्टार खिलाड़ी फ्लॉप
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज आईपीएल 2022 में कमाल का खेल नहीं दिखा पाई, कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन बुरी तरह फ्लॉप रहे, वहीं गेंदबाजी में भी धार नहीं दिखी, मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब जीता है।