13 जून से 19 जून, साप्‍ताहिक राशिफल: गुरुवार तक आएगी अच्‍छी खबर, सेहत को लेकर चिंता रहेगी

पढ़ें, 12 राशियों का साप्‍ताहिक राशिफल । कौन सी हैं वो राशियां जिनके लिए खुलने वाले हैं सफलता के द्वार ।

मेष राशिफल- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव हो सकता है। किसी को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। प्रमोशन की प्रतीक्षा करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ राशिफल – इस सप्ताह आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मेहनत से सफलता हासिल होगी। व्यापार को गति मिल सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
मिथुन राशिफल – पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। सरकारी कामकाज में लापरवाही न करें। इस सप्ताह आपका बॉस आपसे प्रसन्न रह सकता है। जीवनसाथ के सेहत का विशेष ख्याल रखें।
(Rashifal from- livehindustan.com/astrology)

Advertisement

कर्क राशिफल – इस सप्ताह आपको विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को 19 जून से पहले शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यशैली में निखार आएगा।
सिंह राशिफल – सिंह राशि वालों को नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की बॉस के साथ अनबन हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशिफल – इस सप्ताह आपको अहंकार से बचना चाहिए। ऑफिस में आपके कामकाज पर पैनी नजर रहने वाली है। वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आप किसी बड़े काम का हिस्सा बन सकते हैं।
(Rashifal from- livehindustan.com/astrology)

Advertisement

तुला राशिफल – इस सप्ताह आप किसी का दिल न दुखाएं। दूसरों के साथ तालमेल बनाकर रखना अच्छा होगा। खर्चों पर काबू रखें। संपत्ति विवाद को टालना बेहतर होगा। नई नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल- यह सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास साबित नहीं होगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशिफल – धनु राशि वालों को इस सप्ताह धन खर्च से लेकर निवेश तक की प्लानिंग करनी चाहिए। मेहनत से ही लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पैसों का लेन-देन करने में विशेष सावधानी बरतें। अपना काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
(Rashifal from- livehindustan.com/astrology)

Advertisement

मकर राशिफल- जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। किसी को भी उधार देने से बचना चाहिए। जरूरतमंदों की क्षमतानुसार मदद करें। नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशिफल- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
मीन राशिफल- इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों को खुद पर विश्वास रखना होगा। आपका आत्मविश्वास आपको नौकरी में तरक्की दिला सकता है। किसी भी तरह की जिद से बचें।
(Rashifal from- livehindustan.com/astrology)