सावन में दिखे ऐसा सपना, तो हो जाएंगे वारे-न्यारे, भोलेनाथ की कृपा के है खास संकेत

यदि ऐसे सपने सावन में आएं, तो ये इशारा है कि आप पर भोलेनाथ मेहरबान हैं, आपको अपार सुख-समृद्धि और सफलता मिलने वाली है।

New Delhi, Jul 18 : सावन महीना भोलेनथ का प्रिय महीना है, इस महीने में यदि कुछ खास संकेत मिले, तो ये बताते हैं कि व्यक्ति पर शिवजी की विशेष कृपा है, ये संकेत सपनों के जरिये भी मिलते हैं, आज कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानते हैं, जिनका सावन के महीने में आना बहुत शुभ माना जाता है, यदि ऐसे सपने सावन में आएं, तो ये इशारा है कि आप पर भोलेनाथ मेहरबान हैं, आपको अपार सुख-समृद्धि और सफलता मिलने वाली है।

Advertisement

सपने में त्रिशूल दिखना- यदि सावन के महीने में सपने में त्रिशूल दिखे, तो ये साफ संकेत है कि bholenath आप पर भोलेनाथ की कृपा होने वाली है, शिवजी हमेशा त्रिशूल धारण करते हैं, यदि ऐसा सपना आता है, तो फिर आपके साथ जल्द ही कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में नंदी बैल देखना- नंदी भगवान शिव की सवारी है, यदि सावन महीने में सपने में नंदी दिखे तो ये बताता है कि शिवजी की कृपा से आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

Advertisement

सपने में नाग देखना- सपने में सांप दिखना बेहद शुभ माना जाता है, यदि सावन महीने में सपने में नाग दिखे, तो ये शिवजी की विशेष कृपा होने का इशारा है, ये बड़ा धन लाभ होने के संकेत हैं।
सपने में शिवजी को देखना- सावन महीने में सपने में शिवजी के दर्शन होना वरदान की तरह है, मान ले कें कि आपके अब अच्छे दिन शुरु हो गये हैं, आपको जल्द कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है।

Advertisement

सपने में दूध देखना- सावन महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है, सावन में सपने में दूध देखना बहुत ही शुभ संकेत है, ऐसा सपना आपके जीवन में खुशियां आने का इशारा देता है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Tags :