शनि देव की पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान

किसी भी देवी-देवता को भोग किसी भी चीज से लगाया जा सकता है, लेकिन शनि देव को भोग हमेशा काले तिल या खिचड़ी से ही लगाया जाता है।

New Delhi, Jul 30 : शास्त्रों में शनि देव को कर्म और न्याय का देवता कहा गया है, व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के मुताबिक उन्हें शनिदेव फल देते हैं, अगर शनि देव किसी व्यक्ति पर मेहरबान होते हैं, तो उसे रंक से राजा बना देते हैं, वहीं अगर शनि की कुदृष्टि पड़ती है, तो शख्स अमीर से गरीब भी हो जाता है, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई बार व्यक्ति को शनि देव की पूजा करने के बाद भी फल नहीं मिलता, ऐसे में पूजा के दौरान कुछ गलतियां होती है, आइये आपको बताते हैं कि पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिये।

Advertisement

ना मिलाएं आंखों से आंखें
कई बार देखा जाता है कि लोग जब पूजा करते हैं, तो भगवान की आंखों में देखकर उनसे कामना करते हैं, shani dev (1) लेकिन शनिदेव की आंखों में देखकर भूल से भी कामना ना करें, माना जाता है कि जब शनि की दृष्टि पड़ती है, तो व्यक्ति के जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है, इसलिये शनि देव की पूजा हमेशा पलकें झुकाकर करें।

Advertisement

भोग में करें ये चीजें अर्पित
किसी भी देवी-देवता को भोग किसी भी चीज से लगाया जा सकता है, लेकिन शनि देव को भोग हमेशा काले तिल या खिचड़ी से ही लगाया जाता है। इसके साथ ही ये भी बता दें कि shani-dev देवी-देवताओं की पूजा के लिये तांबे के बर्तनों को सबसे शुभ माना जाता है, लेकिन शनि देव की पूजा करते समय भूलकर भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें, माना जाता है कि तांबे का संबंध सूर्य देव से होता है, शनि सूर्य देव के पुत्र हैं, इसलिये शनि देव के लिये लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल ही सबसे उत्तम माना जाता है।

Advertisement

शनिदेव के सामने ना रखें जला हुआ दीया
पूजा के दौरान सभी देवी-देवताओं के सामने दीया जलाया जाता है, लेकिन शनिदेव के सामाने दीया जलाकर रखने की मनाही है, shani मान्यता है कि शनिदेव की मूर्ति के सामने दीपक जलाकर रखने के बजाय पीपल के पेड़ के नीचे रख दें, ऐसा करने से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही शनिदेव की पूजा करते समय व्यक्ति को काले या नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिये, ऐसा करने से शुभ फल मिलता है, इसके साथ ही शनिदेव की पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र भूलकर भी ना पहनें।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता का दावा नहीं करते हैं।)