सुरेश चव्हाणके का जीवन परिचय, हेट स्पीच की वजह से आये थे चर्चा में, जानिये सैलरी और बाकी चीजें

सुरेश चव्हाणके का जन्म 18 फरवरी 1972 को शिरडी, महाराष्ट्र में हुआ था, वो मूल रुप से शिरडी के ही रहने वाले हैं, उनका पालन—पोषण भी वही हुआ है।

New Delhi, Aug 23 : सुदर्शन न्यूज से संपादक तथा एंकर सुरेश चव्हाणके काफी चर्चा में रहते है, अपने तीखे बोल की वजह से कई बार विवाद को भी न्योता दे चुके हैं, आइये आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से लेकर पेशेवर जिंदगी के बारे में बताते हैं।

Advertisement

सुदर्शन न्यूज के संपादक
सुरेश चव्हाणके का जन्म 18 फरवरी 1972 को शिरडी, महाराष्ट्र में हुआ था, वो मूल रुप से शिरडी के ही रहने वाले हैं, उनका पालन—पोषण भी वही हुआ है, उनके पिता का नाम खंडेराव चव्हाणके है, तो माता गया बाई चव्हाणके है। शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होने अहमदनगर के एसएसजीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, शैक्षणिक डिग्री की बात करें, तो उन्होने एलएलबी की है।

Advertisement

बिंदास बोल
सुरेश चव्हाणके नोएडा स्थित सुदर्शन टीवी के अध्यक्ष तथा प्रधान संपादक हैं,  वो मराठी, हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, गुजराती, हरियाणवी और बंगाली भाषाओं में कुशल हैं, वो सुदर्शन टीवी पर बिंदास बोल नाम के शो को होस्ट करते हैं। उनकी छवि एक दक्षिणपंथी चरमपंथी की है, जो कई बार विवादों में रह चुके हैं।

Advertisement

केस दर्ज
अप्रैल 2017 में यूपी पुलिस ने उनके साथ—साथ सुदर्शन टीवी के मुख्य महाप्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया था, इसके साथ ही वो कई बार मौलानाओं से भी डिबेट में उलझ जाते हैं, जिसकी वजह से उनके सिर कलम करने वाले को ईनाम की घोषणा की गई थी। सुरेश की सैलरी की बात करें, तो सुदर्शन टीवी से उन्हें करीब डेढ लाख रुपये महीना बतौर सैलरी मिलती है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Read Also- न्यूज एंकर सुचेरिता कुकरेती का जीवन परिचय, करियर, सैलरी जानिये सबकुछ