न्यूज एंकर शोभना यादव जीवन परिचय, पति की वीरता पर बन चुकी है बॉलीवुड फिल्म

शोभना यादव का जन्म यूपी के प्रयागराज में 11 मार्च को हुआ है, उन्होने इंजीनियरिंग की पढाई की है। शोभना के पति का नाम संजीव कुमार यादव है, जो एक पुलिस अधिकारी हैं।

New Delhi, Aug 31 : शोभना यादव किसी परिचय की मोहताज नहीं है, वो एबीपी न्यूज की जानी-मानी एंकर है, डिबेट शो से लेकर चैनल के पोस्टर-बैनर तक में जगह पाती है, शोभना के पति दिल्ली पुलिस में अधिकारी हैं, आइये आज हम आपको उनके परिवार, पति, बच्चे और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।

Advertisement

जन्म और शिक्षा
शोभना यादव का जन्म यूपी के प्रयागराज में 11 मार्च को हुआ है, उन्होने इंजीनियरिंग की पढाई की है। शोभना के पति का नाम संजीव कुमार यादव है, जो एक पुलिस अधिकारी हैं, दोनों के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।

Advertisement

करियर
शोभना ने कई न्यूज चैनलों में काम किया है, जिसमें वो इंडिया न्यूज में न्यूज प्रेजेंटर के तौर पर चर्चा में आई, फिर एबीपी न्यूज पहुंची, जहां वो डिबेट शो करती थी, यहीं से उनकी लोकप्रियता बढी, उन्हें तेज-तर्रार एंकर माना जाता है। शोभना ने मनीषा कोइराला अभिनीत बॉलीवुड फिल्म डियर माया (2017) का निर्माण किया है। सैलरी की बात करें, तो एबीपी न्यूज में शोभना को करीब तीन लाख रुपये महीना बतौर सैलरी दी जाती है।

Advertisement

पति पर बनी थी फिल्म
बॉलीवुड फिल्म बाटला हाउस (2019) शोभना और उनके पति संजीव कुमार यादव की वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म है, इस फिल्म में संजीव के किरदार को एक्टर जॉन अब्राहम ने निभाया था, तो शोभना का किरदार मृणाल ठाकुर ने किया था। संजीव को 9 वीरता पुरस्कार मिल चुके हैं, वो दिल्ली पुलिस के बहादुर अधिकारियों में गिने जाते हैं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Read Also- न्यूज एंकर रोमाना इस्सार खान जीवन परिचय, जानिये परिवार, सैलरी, सबकुछ