कर्क राशि वाले सावधान रहें, जानिये 03 सितंबर का राशिफल

मेष- आज दिन में स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर के बाद आप को संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं। खर्च अधिक होगा। आपको नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें।
वृषभ – आज का दिन शुभ फलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय गुजरेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
मिथुन – कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ की भी आज संभावना अधिक है। आवश्यक विषयों के पीछे धन खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा मन को चोट पहुंच सकती है। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। अधूरे काम पूरे होंगे।

Advertisement

कर्क – आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। खिन्नता रहेगी। पेट दर्द, अजीर्ण से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। प्रिय दोस्त आपके दिल को चोट पहुंच सकते हैं। आज यात्रा प्रवास टाल दें।
सिंह – आज व्यापार या नौकरी के लिए कोई छोटी यात्रा हो सकती है। विदेश से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए काम के लिए अच्छा समय है। किसी लाभदायक निवेश में आप रुचि ले सकते हैं। दोपहर के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद से जुडी़ समस्याएं खडी़ होंगी।
कन्या- आज आपको किसी भी काम में बिना सोचे-समझे भाग नहीं लेना है। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय गुजरेगा। भावनात्मक संबंधों में आप नरम रहेंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। विरोधियों का सामना कर पाएंगे। आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी। ध्यान से मन शांत बना रहेगा।

Advertisement

तुला- आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के कारण नए काम शुरू नहीं कर पाएंगे। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में जिद्दीपन छोड़ दें। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें।
वृश्चिक- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दोपहर के बाद तन और मन की प्रसन्नता रहेगी। सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन खुश होगा। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।

Advertisement

धनु- आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिजनों के साथ बहस होगी। किसी से उग्र व्यवहार के कारण मनदु:ख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पडे़गा। मन के आवेश पर अंकुश रखना पडे़गा। दुर्घटना से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कहीं आकस्मिक धन खर्च होगा।
मकर- आज का दिन लाभदायी है। संबंधियों और मित्रों से आनंददायी मुलाकात होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित जीवनसाथी मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी लाभदायी दिन है। प्रवास या पर्यटन होगा तथा मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे। नई वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च होगा।
कुंभ- आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक काम में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। आप मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बड़ों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।
मीन- मन की अस्वस्थता के कारण आप आज चिंतित रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें। संतान के विषय में आपको चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को काम में बाधा आ सकती है। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाए रखें।

(Source- Ganesha Speaks)